News :
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार सीजेपी के 'लहरा दो तिरंगा रैली' को विफल करने को सीपी में सुबह से 7 लेयर सिक्योरिटी दून अस्पताल की ईएनटी टीम ने 2 मरीजो को दिया नया जीवन चोरी की घटना में 02 वर्ष से फरार चल रहा बांग्लादेशी अभियुक्त पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार अब कैबिनेट मंत्री के पति ने जारी किया वीडियो संदेश, रेखा आर्य पर लगाये भ्रष्टाचार के आरोप उत्तराखंड में युवाओं के लिए रोजगार की नई राह, बनेगा स्किल प्लान बर्नीगाड़ को मिली विकास की बड़ी सौगात, 217 करोड़ के 38 कार्यों का शुभारंभ और लोकार्पण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा राजधानी के 19 शैडो एरिया में जल्द पहुचेंगे मोबाइल नेटवर्क हिमालयी आपदाओं से निपटने में एआई की अहम भूमिका, सतत विकास के लिए जनभागीदारी जरूरी: मुख्य सचिव

10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

  • Share
10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/16/2026


चमोली:महज 10 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की जान चली गई। कर्णप्रयाग के ग्राम सेमी में हुई इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार कल गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ग्राम सेमी में दो व्यक्तियों के बीच मारपीट की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। वहां सुमित कुमार (28), निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश, पानी की टंकी के पास गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। उसके सिर और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, सुनील कुमार नाम के व्यक्ति ने सुमित पर डंडे से हमला किया था और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान चमोली सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की गई।
प्रभारी निरीक्षक विनोद थपलियाल के नेतृत्व में पुलिस ने तलाश शुरू की। इसके बाद आरोपी सुनील कुमार, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम गोठिंडा जूनिधार, थाना थराली, जनपद चमोली को पोखरी रोड के पास से गिरफ्तार किया।
एसपी चमोली ने बताया कि आरोपी के पास दो खच्चर हैं और वह पिछले 15 से 20 दिनों से सुमित के साथ रेत-बजरी ढुलाई का काम कर रहा था। सुमित पर आरोपी के 10 हजार रुपये बकाया थे। इसी रकम को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।कल शाम को शराब पीने के बाद सुनील सुमित के डेरे पर पहुंचा,जहां दोनों के बीच फिर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने बांस के डंडे से सुमित के सिर पर हमला कर दिया। सुमित के गिरने के बाद भी उस पर कई वार किए, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।



उन्होंने आगे बताया कि शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे सुमित के साथी अशोक कुमार को भी आरोपी ने धमकाया और वहां से भगा दिया। इसके बाद अशोक ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल के पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो बांस के डंडे बरामद किए।
मृतक के बड़े भाई विपिन कुमार की तहरीर पर कर्णप्रयाग कोतवाली में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
उक्त कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक विनोद प्रसाद थपलियाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी, उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुसाईं, जय सिंह राणा और वीरपाल नेगी सहित हेड कांस्टेबल प्रकाश कंडवाल, राकेश पोखरियाल, सतीश गुसाईं, दर्शन तथा कांस्टेबल संतोष चौहान शामिल रहे।





Comments
comment
date
latest news
आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र चमोली पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील

आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र चमोली पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण आयोजन की अपील