News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

7.59 ग्राम स्मैक संग 1 युवक गिरफ्तार

  • Share
7.59 ग्राम स्मैक संग 1 युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/20/2026



डोईवाला-: छोटे-छोटी मात्रा में नशेड़ियों से सस्ती स्मैक खरीद उसे महंगे दामो में अन्य नशेड़ियों को बेचने जा रहे एक युवक को पुलिस ने 7.59 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा कल शुक्रवार को लच्छीवाला फ्लाईओवर के नीचे चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने एक तस्कर विशाल उर्फ गोपी(24) पुत्र लक्ष्मी चन्द निवासी दौड़बसी खत्ता, कोतवाली डोईवाला, देहरादून को 7.59 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।  अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो स्वंय भी नशे का आदी है। उसके द्वारा वह स्मैक स्थानीय नशेडियों से थोडी-थोडी मात्रा में कम दामों में खरीदी गई थी। उसके द्वारा स्मैक जमा कर अन्य नशेड़ियों को महंगे दामो में बेचने का प्लान था, जिससे वह अपने लिए नशे का सामान जुटाने को ज़्यादा पैसा जुटा सके। पुलिस द्वारा अभियुक्त की कुंडली जांचने पर वह पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जेल जाने की जानकारी हुई।
Comments
comment
date
latest news
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने यात्रा पूरी करने के उपरान्त सोनप्रयाग पहुंचे श्रद्धालुओं से किया संवाद

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने यात्रा पूरी करने के उपरान्त सोनप्रयाग पहुंचे श्रद्धालुओं से किया संवाद