News :
13 सीओ को मिली उनकी नवीन तैनाती,एएसपी देवव्रत को भेजा हरिद्वार डीएम व कप्तान ने किया मोहब्बेवाला के घटनास्थल का निरीक्षण, एनएच के अधिकारियों को समाधान निकालने को दिए निर्देश मजबूत एम-पैक्स से मजबूत गांव, मजबूत गांवों से समृद्ध उत्तराखंड : सीएम धामी प्रथम व द्वितीय चरणों मे कॉलेज पाने वाले सभी छात्रो के प्रमाणपत्रों की जांच शुरू पुरकुल गांव से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान, एक ही जगह मिलीं कई सरकारी सेवाएं 1100 से अधिक CCTV कैमरों की पड़ताल के बाद लाखों की चोरी का खुलासा* शराब पीकर वाहन चलाता युवक गिरफ्तार पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद

6 ग्राम स्मैक संग युवक गिरफ्तार

  • Share
6 ग्राम स्मैक संग युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/29/2026


देहरादून-: नशे के खिलाफ दून पुलिस की सतत व ताबड़तोड़ कार्यवाही में प्रेमनगर पुलिस द्वारा 1 नशा तस्कर को 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की कीमत लगभग  2 लाख रुपये है।

कल मंगलवार को प्रेमनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चलाए चेकिंग अभियान में एक नशा तस्कर अमन कुमार(28) पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी केहरी गांव थाना प्रेमनगर, देहरादून को 6 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से बरामद स्मैक की बजारिया कीमत लगभग 2 लाख रुपये है।अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली प्रेमनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह मूल रूप से प्रेमनगर का रहने वाला है तथा पैसों की जरूरत के चलते उक्त स्मैक को  एक युवक से खरीद कर लाया था। अभियुक्त द्वारा जिससे माल खरीदकर लाया गया था उसके नाम व पते की जानकारी न होने की जानकारी दी है। उसके अनुसार वह बरामद स्मैक को  देहरादून में पढ़ने वाले छात्रो को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर महंगे दामों पर बेचने के लिए आया था, पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे पकड़ लिया गया।
Comments
comment
date
latest news
दुष्कर्म मामले में बिन पुष्टि खबरें प्रकाशित व प्रसारित करने वालो पर पूर्णतः सम्बन्धित की ही होगी जिम्मेदारी: पुलिस कार्यालय

दुष्कर्म मामले में बिन पुष्टि खबरें प्रकाशित व प्रसारित करने वालो पर पूर्णतः सम्बन्धित की ही होगी जिम्मेदारी: पुलिस कार्यालय