News :
मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत मिशन मुस्कान के जरिये टिहरी पुलिस ने 60 लोगो के चेहरों पर वापिस लायी मुस्कान,खोये मोबाइल किये सुपुर्द सोंग नदी के संरक्षण की नई पहल, छह महीने तक चलेगा जैव विविधता सर्वेक्षण हल्द्वानी में हाईकोर्ट निर्माण को लेकर सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने किया परेड ग्राउंड का निरीक्षण

मंदिर से घंटियां चुराने वाला युवक गिरफ्तार

  • Share
मंदिर से घंटियां चुराने वाला युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/24/2026


देहरादून-:  कैंट अंतर्गत एक मंदिर से घंटियाँ चुराने वाले एक युवक को पुलिस ने कल एक कार्यवाही के दौरान चैरी ग्राउण्ड के पास से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त घंटियां बेच नशा खरीदने की फिराक में था।



बीती 22 जुलाई को वादी लव कुमार तमांग निवासी चांदमारी घंघोडा द्वारा कोतवाली कैण्ट में अज्ञात चोर द्वारा मन्दिर से घंटियां चुराने के सम्बन्ध में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसपर पुलिस ने धारा 305 (डी) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया था।


पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की। जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा कल गुरुवार को क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान चैरी ग्राउण्ड के पास से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त विशाल थापा 

पुत्र रामपाल थापा निवासी- ग्राम चांदमारी, घंघोडा, थाना कैंट, देहरादून को मंदिर से चोरी की गई घंटियों के साथ  गिरफ्तार किया गया। 


अभियुक्त ने बताया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओ की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। घटना में चोरी की गई मन्दिर की घंटियों को अभियुक्त बेचने की फिराक में था पर उससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 



Comments
comment
date
latest news
इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन ने किया राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सको व स्टाफ को सम्मानित

इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन ने किया राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सको व स्टाफ को सम्मानित