
देहरादून-: उत्तराखंड द्वारा 6 नवंबर को आयोजित किये अपने स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्योत्सव में शामिल हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून आगमन पर उत्तराखंड युथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा आगमन से पूर्व शहर में लगे अमित शाह के पोस्टर्स पर कालिख पोखते हुए अपशब्द लिखने पर कोतवाली नगर में उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
6 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून आगमन पर राजधानी के अलग कग हिस्सो में राज्य सरकार द्वारा अमित शाह के पोस्टर्स लगाए गए थे।
उत्तराखंड कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शुरू से ही अमित शाह के देहरादून आगमन का विरोध किया गया था और गो बैक अमित शाह के नारे भी लगाए गए थे। इस दौरान अमित शाह के आगमन से पूर्व अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन करते हुए देहरादून के राजपुर रोड, एस्लेहॉल से लेकर दिलाराम चौक के आसपास कई सरकारी और सार्वजनिक स्थानों पर भाजपा द्वारा लगाए गए पोस्टर्स पर काली स्याही पोती गई थी और अपशब्द लिख दिए थे। देहरादून की शहर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता स्वाति नेगी को नामजाद करते हुए अन्य अज्ञात कार्यकर्तओं के खिलाफ गृह मंत्री की छवि धूमिल करने की कोशिश और राजकीय संपत्ति (सरकारी संपत्ति) को नुकसान पहुंचाने के आरोपों के तहत दर्ज किया है।


