News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  • Share
प्रेम संबंध में विवाद के बाद युवती की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

07/28/2026

हरिद्वार: जनपद के बहादराबाद थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के चर्चित मामले का पुलिस ने खुलासा  किया है।
पुलिस कप्तान नवनीत भुल्लर के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी नावेद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच बेहद चुनौतीपूर्ण थी क्योंकि घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और न तो घटनास्थल स्पष्ट था और न ही शव बरामद हुआ था। इसके बावजूद तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और लगातार की गई पड़ताल के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही।
जानकारी के अनुसार 24 जुलाई को मृतका के पिता ने बहादराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए गांव के ही युवक नावेद और उसके परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया था। मामला दर्ज होने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया और आरोपी की तलाश शुरू की गई। लगातार दबिश और पूछताछ के बीच कल सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी भगवानपुर-चंदनपुर क्षेत्र में रिश्तेदारों के यहां छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर
नावेद (28 वर्ष), निवासी ग्राम अलीपुर, थाना बहादराबाद,जनपद हरिद्वार को हिरासत में लिया।
आरोपी ने पुलिस के सामने कथित तौर पर बताया कि उसका मृतका के साथ प्रेम संबंध था,वंही एक पारिवारिक शादी समारोह में युवती के डीजे पर अन्य युवकों के साथ डांस करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होने लगी। आरोपी ने यह भी आरोप लगाया कि युवती उसे विभिन्न मामलों में फंसाने, उसके निजी फोटो सार्वजनिक करने और परिवार को बदनाम करने की धमकी देती थी,इसी रंजिश और तनाव के चलते आरोपी ने युवती की हत्या की योजना बनाई।
गिरफ्तार आरोपी युवती को कलियर क्षेत्र लेकर गया, जहां दोनों एक होटल में रुके। अगले दिन तड़के उसने कथित रूप से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गंगनहर में फेंक दिया। घटना के बाद वह गांव लौट आया और सामान्य दिनचर्या अपनाकर खुद पर शक न होने देने की कोशिश करता रहा।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मृतका का मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया है।
Comments
comment
date
latest news
फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर मे काली फ़िल्म लगाकर, रैश ड्राइविंग करते युवको को पुलिस ने पकड़ा, गाड़ियां सीज

फॉलोवर्स बढ़ाने के चक्कर मे काली फ़िल्म लगाकर, रैश ड्राइविंग करते युवको को पुलिस ने पकड़ा, गाड़ियां सीज