News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

महिला पर जबरन शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार

  • Share
महिला पर जबरन शादी का दबाव बनाने वाला युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/25/2024


जोशीमठ-: जोशीमठ निवासी एक युवती को दो साल तक सोशल मीडिया पर स्टॉक करने के बाद पंजाब निवासी एक युवक युवती से शादी करने को कल जोशीमठ पहुँच गया व जोशीमठ के 

मारवाड़ी चौक पर युवती से जबरन शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा। इस दौरान युवक ने युवती से गाली गलौच की। पुलिस ने कल ही अभियुक्त को पुलिस एक्ट 81 में गिरफ्तार किया था जिसे युवती की शिकायत पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


कल रविवार को कोतवाली जोशीमठ में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि पंजाब निवासी अभियुक्त अमित जिंदल पिछले कुछ समय से पिछले दो वर्षों से सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़िता को स्टॉक किया जा रहा था व पीड़िता पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। रविवार 24 नवंबर को वह जोशीमठ आया और मारवाड़ी चौक पर पीड़िता से जबरदस्ती शादी करने को लेकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। अभियुक्त अमित जिंदल द्वारा इस दौरान पीड़िता से असभ्य व्यवहार करते हुए अश्लील शब्द बोले गए। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ धारा 74/78/ 352/351(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया गया व उपनिरीक्षक मीता गुसांई को सौंपी गई।


पुलिस द्वारा जांच में सामने आया कि अभियुक्त अमित जिंदल को पुलिस ने 24 नवंबर को ही सार्वजनिक स्थान पर दंगा फैलाने के आरोप में धारा 81 पुलिस एक्ट में निरुद्ध किया था। मामले में अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय ज्योतिर्मठ में पेश जहां न्यायालय ने आज अभियुक्त को 14 दिनों की रिमांड पर भेजते हुए जिला कारागार पुरसाडी में भेज दिया है।



Comments
comment
date
latest news
योग: भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर और स्वस्थ जीवन का आधार

योग: भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर और स्वस्थ जीवन का आधार