News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला, 05 आरोपी गिरफ्तार

  • Share
रायपुर में युवक पर जानलेवा हमला, 05 आरोपी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

12/27/2025


देहरादून:थाना रायपुर क्षेत्र में मामूली सी बात पर हुए विवाद में युवक पर जानलेवा हमला करने वाले पांच अभियुक्तों को दून पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर गिरफ्तार किया है। 
जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को शिकायतकर्ता
डार्बिन गौतम निवासी ईश्वर विहार, तपोवन रोड, रायपुर ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि बीती 25 दिसम्बर को 5 युवकों ने मामूली सी कहासुनी होने के बाद उनके भाई दिव्य गौतम के साथ गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय सिंह द्वारा थाना रायपुर में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई।
उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर साक्ष्य एकत्र कर कल शुक्रवार को पाँचो अभियुक्तों 1.अमरकान्त डोला(उम्र47)पुत्र श्रीकान्त नि0 फ्रेडस कालोनी, तपोवन रोड़ लेन नं0 6-7 तपोवन रोड़ रायपुर देहरादून,2.किशन सिंह(उम्र20) पुत्र स्व0 पंचम सिंह नि0 ग्राम बापता, बैजरो पो0 जिवई पौड़ी गढ़वाल हाल- फ्रेडस कालोनी, तपोवन रोड़ लेन नं0 6-7 तपोवन रोड़ रायपुर,3.आदित्य अन्तीवाल(उम्र23) पुत्र अमरकान्त डोला नि0 फ्रेडस कालोनी, तपोवन रोड़ लेन नं0 6-7 तपोवन रोड़ रायपुर देहरादून,4.तुषार वर्मा(उम्र21) पुत्र दिलीप कुमार वर्मा नि0 ईश्वर विहार निकट वासू टैण्ट हाउस वाली गली, तपोवन रोड़ रायपुर देहरादून,5.अमित शर्मा(उम्र32)पुत्र स्व0 चन्द्र प्रकाश शर्मा नि0 मौहल्ला जाटान बी-4 म0नं0 318 थाना बिजनौर उ0प्र0,को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों का पीड़ित दिव्य गौतम के साथ मामूली सी बात पर विवाद हो गया था,जिसके बाद अभियुक्तों द्वारा पीड़ित के सिर पर चाकू और लोहे की रोड से कई वार किए थे,जिससे पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया,पुलिस द्वारा अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और लोहे की रोड बरामद कर ली गई है।
Comments
comment
date
latest news
दुःखद : पुलिस लाईन में नियुक्त कांस्टेबल का आकस्मिक निधन

दुःखद : पुलिस लाईन में नियुक्त कांस्टेबल का आकस्मिक निधन