News :
रेलवे स्टेशन के पास हुड़दंग करने वाले 6 युवक गिरफ्तार* केदारनाथ, तुंगनाथ के बाद मध्यमहेश्वर की ओर बढ़ते यूट्यूबर दून में मेडिकल स्टोरों पर संयुक्त छापेमारी,कई जगह मिली अनियमितताएं, तीन स्टोर बंद दून पुलिस ने ईद-उल-जुहा को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए, नगर क्षेत्र 5 जोन में विभाजित* सड़क पर न पढ़े नमाज, कुर्बानी की प्रक्रिया को सोशल मीडिया में न करें शेयर: मुफ़्ती शमून मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा को दी ₹138 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात* भारत बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब* अस्पताल कर्मचारी द्वारा अभद्र व्यवहार की शिकायत लेकर चौकी पहुँची महिला, आपसी समझौते से निबटा अवैध तमंचे व 3 कारतूस संग 2 बदमाश गिरफ्तार, कई मुकदमों में है आरोपी अन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, दिए सख्त निर्देश

केदारनाथ, तुंगनाथ के बाद मध्यमहेश्वर की ओर बढ़ते यूट्यूबर

  • Share
केदारनाथ, तुंगनाथ के बाद मध्यमहेश्वर की ओर बढ़ते यूट्यूबर

shikhrokiawaaz.com

05/27/2026

रुद्रप्रयाग: आज का दौरा सोशल मीडिया का दौर है इसी  सोशल मीडिया के दौर में अब धार्मिक स्थल भी डिजिटल दुनिया का हिस्सा बन चुके हैं। छोटी छोटी रील्स, यूट्यूब चैनल्स व सोशल मीडिया में हर कोई अपने आप में *एक्स्प्लोरर* बनता जा रहा है। नई नई जगह खोजने और रील्स को हर अकाउंट में पहुचाने के चक्कर में यूट्यूबर हर एक धार्मिक स्थलों में पहुंचते जा रहे है।
हाल कुछ यू है की श्रद्धालुओं से ज़्यादा यहाँ यूट्यूबर की  भीड़ ज़्यादा हो गई है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, तुंगनाथ में हर कोई सेल्फी, रील्स और ट्रैवलर बना हुआ है *दुनिया जाये भाड़ में हम चले पहाड़ में* वाले नारे ने पहाड़ो की शांति व रौनक ही छीन ली है। 
पहले का समय था जब बुजुर्ग व श्रद्धालु भक्ति में लीन पहाड़ो में चारधाम यात्रा व मन के सुकून के लिए आया करते थे।
केदारनाथ मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर जैसे पवित्र धामों में अब कई लोग दर्शन से ज्यादा वीडियो शूट और रील बनाने में व्यस्त नजर आते हैं। कहीं तेज संगीत पर डांस वीडियो बनाए जा रहे हैं तो कहीं खतरनाक पहाड़ियों और नदी किनारों पर स्टंट कर सोशल मीडिया पर वायरल होने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में लोगो के हुजूम के साथ आई रील्स में जिस तरह तुंगनाथ में भीड़ को दिखाया गया है वही *स्वर्ग की खोज* कहीं जाने वाले मधमहेश्वर धाम का सौंदर्य भी अब यू ट्यूबरो के भेट चढ़ गया है। कई यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर यहां की वीडियो और रील्स बनाकर इसे “ट्रेंडिंग डेस्टिनेशन” बना रहे हैं।
हाल कुछ यू है की रील्स के चक्कर में अब हर कोई मधमहेश्वर का रूख तो कर रहा है लेकिन वह सीमित साधनों के चलते व्यवस्था काफ़ी कम है। शांत वातावरण में बसे मध्यमहेश्वर में होमस्टे, टेंट, खाना पान की सुविधाएं काफ़ी कम है। जिस कारण रील्स देख कर वहाँ पहुँच रहे लोगों के लिए वहाँ रहना काफ़ी चुनौतीपूर्ण है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यहां श्रद्धालु आस्था के साथ पहुंचते थे, लेकिन अब बड़ी संख्या में लोग केवल फोटो और रील्स बनाने के उद्देश्य से आ रहे हैं। कई पर्यटक यात्रा की कठिनाइयों और मौसम की गंभीरता को समझे बिना पहुंच जाते हैं, जिससे प्रशासन और स्थानीय निवासियों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।
Comments
comment
date
latest news
ऑपरेशन क्रैकडाउन के अन्तर्गत 18 मॉडिफ़ाई साइलेंसर लगी बुलेट मोटर साइकिल को किया गया सीज

ऑपरेशन क्रैकडाउन के अन्तर्गत 18 मॉडिफ़ाई साइलेंसर लगी बुलेट मोटर साइकिल को किया गया सीज