News :
एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामला का निस्तारण इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी को ड्राइवर ने मारी गोली पंचतत्व में विलीन हुई योगी की माँ, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि एसआई अशोक राठौड़ के बेटे आश्विक ने आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया देशभर में पहला स्थान प्रकाश पर्व के अवसर पर दून पुलिस ने रूट किया डाइवर्ट कप्तान प्रमेन्द्र ने दोपहिया सवारियों को पहनाया हेलमेट, जीवन है अनमोल की दी सीख ऋषिकेश क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा एसपी चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने निरीक्षक नरेंद्र रावत को स्मृति चिह्न देकर दी विदाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता का निधन

पंचतत्व में विलीन हुई योगी की माँ, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

  • Share
पंचतत्व में विलीन हुई योगी की माँ, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

shikhrokiawaaz.com

11/21/2026




हरिद्वार-: कल शुक्रवार को जीवन को अलविदा कह गयी उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की 90 वर्षीय माता सावित्री देवी आज शनिवार दोपहर हरिद्वार के चंडी घाट में पंचतत्व में विलीन हो गयी। सीएम योगी के सबसे छोटे भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने अपनी माँ को मुखाग्नि दी। इस दौरान सीएम योगी अपने आंसू संभाल न सके व रो पड़े।

अपनी माँ के निधन की सूचना पर कल शुक्रवार शाम को अपने पौड़ी स्थित आवास पंचूर गांव पहुँचे योगी रात भर मे के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे। आज उनके पैतृक आवास से निकली माँ की अंतिम यात्रा में सीएम योगी ने माता के पार्थिव शरीर को कंधा दिया, जिस दौरान वह काफी भावुक हो गए। इससे पहले सीएम योगी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- मां की छांव जैसी कोई छांव नहीं, मां की शरण जैसी कोई शरण नहीं। मां की सुरक्षा जैसी कोई सुरक्षा नहीं, मां के प्यार जैसा कोई प्यार नहीं।

सीएम योगी की माता के अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री  उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और महंत रवींद्र पुरी शामिल हुए। पीएम नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह द्वारा भी योगगी की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया है।


गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 1994 में 22 वर्ष की आयु में सन्यास ले लिया था जिसके बाद वह वर्ष 1998 में अपने घर पंचूर पहुंचे, तो परंपरा के तहत उन्होंने अपनी मां से पहली भिक्षा ली। उनकी दिवंगत माता सावित्री देवी ने का समय उन्हें फल, चावल और पैसे दिए थे। योगी की बहन शशि पयाल बताती हैं कि भिक्षा देते समय मां ही नहीं, पूरा परिवार रो पड़ा था। योगी की आंखें भी नम थीं। योगी आदित्यनाथ भले ही सांसारिक मोह माया से सन्यास ले चुके हो किन्तु वह अपने परिजनों का हाल चाल लगातार जाना करते थे।

पिछले कुछ समय से योगी की माता सावित्री देवी की तबीयत खराब होने के चलते सीएम योगी इसी माह पंचूर आने की योजना में थे किंतु उससे पहले ही उनकी माँ का निधन हो गया।





Comments
comment
date
latest news
एसपी ग्रामीण ने चौकी हर्रावाला में किया मंदिर का उद्धघाटन

एसपी ग्रामीण ने चौकी हर्रावाला में किया मंदिर का उद्धघाटन