News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग में 9 मामलों की सुनवाई, 2 परिवारों में हुआ समझौता*

  • Share
महिला ऐच्छिक ब्यूरो की काउंसलिंग में 9 मामलों की सुनवाई, 2 परिवारों में हुआ समझौता*

shikhrokiawaaz.com

07/29/2026


हल्द्वानी:पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान और महिलाओं से जुड़े मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस बहुद्देशीय भवन, हल्द्वानी में बुधवार को महिला ऐच्छिक ब्यूरो का मासिक काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। सत्र की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने की।

बैठक में डॉ. नंदिता अरेकल, मनोवैज्ञानिक एवं काउंसलर डॉ. रश्मि पंत तथा अधिवक्ता एवं पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम सिंह बसेड़ा ने सदस्य के रूप में प्रतिभाग किया। प्रभारी महिला समाधान केंद्र उपनिरीक्षक सुनीता कुंवर ने कुल 9 प्रकरण ब्यूरो के समक्ष प्रस्तुत किए, जिनमें दोनों पक्ष काउंसलिंग के लिए उपस्थित हुए। सभी मामलों में पक्षकारों की समस्याओं और तर्कों को विस्तार से सुना गया।

काउंसलिंग के बाद चार मामलों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए। दो मामलों का आपसी सहमति से समझौता कराकर निस्तारण किया गया, जबकि तीन मामलों को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय को भेज दिया गया।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कहा कि नैनीताल पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, उन्हें समय पर न्याय दिलाने और पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए संवेदनशीलता और प्रभावशीलता के साथ लगातार कार्य कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
लॉटरी जीतने के है शौकीन तो सावधान, ऑनलाइन ठगी का हो सकते है शिकार

लॉटरी जीतने के है शौकीन तो सावधान, ऑनलाइन ठगी का हो सकते है शिकार