News :
सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द उत्तराखंड में वन्यजीव सप्ताह-2026 की शुरुआत, 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार देशवासियों के नाम एक जरूरी संदेश — स्वच्छता की शुरुआत हमसे पैक्स कर्मचारियों की कलमबंद हड़ताल,5 अक्टूबर से देहरादून में धरने की तैयारी पांच पेटी शराब संग 2 गिरफ्तार जल्द पैसा कमाने के लालच में मालिक के गोदाम में कर डाली चोरी, कर्मी व कबाड़ी समेत 3 गिरफ्तार हरभजवाला में चल रहे जिस्मफरोशी के व्यापार का पुलिस ने किया भंडाफोड़, नाबालिक युवती को किया रेस्क्यू कप्तान ने महात्मा गांधी व शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

घर का ताला तोड़ चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

  • Share
घर का ताला तोड़ चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/22/2024


लक्ष्मणझूला-: घर का ताला तोड़कर घर मे रखी नगदी व सोने की अंगूठी आदि उड़ाने वाली एक महिला को लक्ष्मणझूला पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।

बीती शनिवार को वादी संदीप कुमार पुत्र राम दयाल, निवासी-प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टाइप ए लक्ष्मणझूला, पौड़ी गढ़वाल ने थाना लक्ष्मणझूला में तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने वादी के कमरे का ताला तोड़कर वादी के कमरे से 10 हज़ार रुपये की धनराशि एवं एक सोने की अंगूठी व दो चांदी के बिछुवे चोरी कर लिये है। उक्त शिकायत पर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ धारा 457 व 380 आईपीसी दर्ज किया गया। 
        
मामले में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला रवि सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा लगभग 150 सीसीटीवी कैमरों को जांचने के उपरान्त महिला अभियुक्ता शालू पुत्री सतीश, निवासी- ग्राम खतौली गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर उ0प्र0 को चोरी किये गये माल के साथ शमशान घाट चन्द्रभाग ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Comments
comment
date
latest news
*भीमताल धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार,एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश*

*भीमताल धर्मांतरण मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार,एसएसपी नैनीताल का सख्त संदेश*