News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

*37 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार*

  • Share
*37 ग्राम स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

08/03/2026


देहरादून:एसएसपी देहरादून के निर्देशन में जनपदभर में चलाए जा रहे "ऑपरेशन प्रहार" के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। 
उक्त अभियान के क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 37 ग्राम स्मैक तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है।
जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। 
जिस क्रम मे कल 2 अगस्त की रात को विकासनगर पुलिस ने कुंजा ग्रांट क्षेत्र में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुस्कान पत्नी सोनू (21 वर्ष), निवासी ग्राम कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 37 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ।
गिरफ्तार महिला उक्त स्मैक स्थानीय स्तर पर सक्रिय एक अन्य नशा तस्कर से खरीदकर लाई थी और उसे बेचकर आर्थिक लाभ कमाने की योजना बना रही थी। हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 
पूछताछ के दौरान महिला से कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है।
उक्त कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी कुल्हाल वैभव गुप्ता, कांस्टेबल रजनीश, महिला कांस्टेबल रुचिता डोभाल तथा पीआरडी जवान आनंद सिंह शामिल रहे।
Comments
comment
date
latest news
सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी देहरादून से प्रदेश को सीएम करेंगे संबोधित, डीएम ने अधिकारियों की ली बैठक

सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी देहरादून से प्रदेश को सीएम करेंगे संबोधित, डीएम ने अधिकारियों की ली बैठक