News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में हुआ साप्ताहिक परेड का आयोजन

  • Share
रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में हुआ साप्ताहिक परेड का आयोजन

shikhrokiawaaz.com

09/20/2024


रुद्रप्रयाग:आज शुक्रवार को पुलिस कप्तान अक्षय प्रहलाद कोंडे  ने रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में पुलिस परेड ग्राउन्ड पर आयोजित साप्ताहिक परेड का मान प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया गया।
एसपी रुद्रप्रयाग ने परेड में उपस्थित समस्त पुलिस कर्मियों की साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा अच्छा टर्नआउट बनाए रखने के निर्देश दिए इसके साथ ही पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, कोतवाली रुद्रप्रयाग व चौकी घोलतीर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु हल्की दौड़ के साथ शुरुआत करने के उपरान्त अलग-अलग टोलीवार ड्रिल करवाई गई इसके साथ ही एसपी कोंडे ने कहा कि पुलिस बल की फिटनेस बनाये रखने व स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से परेड का आयोजन किया जाएगा।
उनके द्वारा ड्रिल इत्यादि करने के उपरान्त परेड ग्राउंड व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई रखे जाने के निर्देश दिए गए साथ ही भोजनालय में पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता को चेक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।पुलिस लाइन की विभिन्न मदों का निरीक्षण किया गया तथा आदेश कक्ष में गार्द रजिस्टरों को चेक किया व गार्द सुरक्षा ड्यूटी के सम्बन्ध में सभी गार्द कमाण्डरों को आवश्यक दिशा–निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक विकास पुण्डीर, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, एसएचओ रुद्रप्रयाग राजेन्द्र सिंह रौतेला सहित पुलिस कार्यालय की शाखाओं के शाखा प्रभारी व अधीनस्थ कार्मिक तथा पुलिस लाइन के समस्त कार्मिकों सहित कुल 60 पुलिस कार्मिक उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
1 जुलाई से प्रभावी नए कानूनो को लागू करने को हरिद्वार पुलिस ने की तैयारी

1 जुलाई से प्रभावी नए कानूनो को लागू करने को हरिद्वार पुलिस ने की तैयारी