News :
फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार नारियल पानी को लेकर हुए विवाद में ठेले मालिक ने ग्राहक को पीटा, गिरफ्तार *इग्नू ने शुरू किया एक वर्षीय विकास अध्ययन में एमए कार्यक्रम, प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर* राजीव गांधी अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम में जाम टकराते, हुड़दंग करते 3 हरियाणा के युवक गिरफ्तार 14 से 30 सितंबर तक जनपद में स्कूल से लेकर कार्यालयों, फैक्ट्रियों में चलेगा नशामुक्ति विशेष शपथ अभियान,डीएम करेंगे नशा मुक्ति अभियान का शुभारंभ ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा का प्रमुख केंद्र अधिवक्ताओं के लिए प्रस्तावित आफिस को बिल्डिंग डिज़ाइन व निर्माण कार्य पर डीएम ने एमडीडीए अधिकारियों की ली बैठक अपने महंगे शौकों को पूरा करने के लिए अभियुक्त देता था वाहन चोरी को अंजाम, पुलिस ने किया गिरफ्तार नन्दा देवी जातयात्रा के हर पड़ाव पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व यात्रा की सुरक्षा का जिम्मा संभाले है जवान मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एसपी ने किया निरीक्षण

  • Share
रुद्रप्रयाग पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड, एसपी ने किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

07/24/2026

रुद्रप्रयाग:जनपद में पुलिस बल को हर परिस्थिति के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार रखने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को रुद्रप्रयाग की रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।
उक्त परेड के दौरान एसपी नीहारिका तोमर ने सलामी लेकर जवानों का निरीक्षण किया और उनकी अनुशासन, दक्षता एवं कार्यकुशलता का जायजा लिया। परेड की शुरुआत हल्की दौड़ के साथ हुई, जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने टोलीवार ड्रिल, कदमताल और शस्त्राभ्यास का प्रदर्शन किया। इस दौरान जवानों की फिटनेस, तालमेल और अनुशासन पर विशेष ध्यान दिया गया।
परेड समाप्त होने के बाद पुलिस कप्तान ने पुलिस लाइन परिसर, शस्त्रागार, राजकीय स्टोर तथा विभिन्न शाखाओं और कार्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अभिलेखों को समय पर अद्यतन रखने, सरकारी संसाधनों का सुव्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करने तथा कार्यालय और परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नियमित परेड और निरीक्षण से पुलिस बल की कार्यक्षमता मजबूत होती है तथा आपात परिस्थितियों में बेहतर और प्रभावी ढंग से जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में सहायता मिलती है।
Comments
comment
date
latest news
निकायों की आपत्तियों का निपटारा, इस सप्ताह प्रदेश में लागू हो सकती है आचार संहिता

निकायों की आपत्तियों का निपटारा, इस सप्ताह प्रदेश में लागू हो सकती है आचार संहिता