News :
जाम में दम तोड़ती 'गोल्डन ऑवर्स' की उम्मीद उत्तराखंड पुलिस को मिली 'कर्म, सत्यं, शौर्यम' की नई पहचान डीआईजी धीरेंद्र ने चमोली पुलिस को दिलाई एकता,अखंडता की शपथ, कहा 2 दिन की बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम खुला,भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन,आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा, गांवों में बनेंगे मुख्यमंत्री खेल क्लब खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद लापता हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 कई मौत, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ाने की रद्द लॉटरी के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाला 1 गिरफ़्तार

2 दिन की बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम खुला,भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु

  • Share
2 दिन की बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम खुला,भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु

shikhrokiawaaz.com

10/31/2026



केदारनाथ-: बंगाल की खाड़ी में अर्णब तूफान के बाद देश के 10 राज्यो में गुरुवार से शुक्रवार तक बारिश का दौर शुरू हो गया था। उत्तराखंड में भी मौसम विभाग द्वारा अर्णब के चलते 10 जनपदों में भारी बारिश व 3200 से ऊपर ऊंचाई वाले इलाको में बर्फबारी के आसार जताए थे, जिसके बाद केदारनाथ में 2 दिन भारी बर्फबारी का क्रम जारी रहा।


बीते दो दिनों से केदारनाथ में हुई बर्फबारी के बाद आज शनिवार को केदारनाथ धाम में मौसम साफ हो गया है, जिसके चलते आज सुबह से ही श्रद्धालुगण केदारनाथ धाम के लिए पैदल, घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी व हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंच रहे हैं।

वर्ष 2026 चारधाम यात्रा की शुरुआत से अब तक कुल 18 लाख 67 हज़ार129 श्रद्धालु केदार बाबा के दर्शन कर चुके है। वहीं भारी ठंड व पहाडो व धाम में गिरती बर्फ के चलते भी श्रद्धालुओं की आस्था में कोई खासी गिरावट दर्ज नही हुई है।  उल्टा श्रद्धालु बर्फ की सफेद चादर से ढकी बाबा केदारनाथ की चोटियां और धाम की मनमोहक प्राकृतिक दृश्यो को अपने कैमरे में कैद कर धाम की भक्ति का लुफ्त उठा रहे है।

वहीं ठंड का मौसम होने के चलते व केदारनाथ में बर्फ के चलते जिला प्रशासन द्वारा केदारनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उनके ठहरने, खान-पान, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं के लिए समुचित प्रबन्ध किए गए हैं।  जिला पुलिस द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर श्रद्धालुओं की प्रभावी सुरक्षा व सुगम यात्रा सुनिश्चित की गई है।

केदारनाथ धाम यात्रा अब अपने अन्तिम चरण में है। केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवम्बर 2026 को शीतकालीन के लिए बंद कर दिए जाएंगे।



Comments
comment
date
latest news
महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

महिला को जबरन कार में बैठाने का प्रयास करने वाले फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस