News :
शिक्षण संस्थानों के छात्रों की गुटबाजी, झगड़ो के खिलाफ कप्तान सख्त, छात्रो के मध्य विवाद छिपाने पर सम्बन्धित संस्थान, प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश एसटीएफ ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार कॉलेजो में पढ़ने वाले छात्रों के लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर पुलिस कप्तान ने दी कड़ी प्रतिक्रिया, हॉस्टल-पीजी में चेकिंग अभियान शुरू एसपी रुद्रप्रयाग ने रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा का किया वार्षिक निरीक्षण दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला समेत 3 नशा तस्कर गिरफ्तार, स्मैक-चरस-गांजा बरामद* छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई में एक की मौत, पुलिस ने 3 युवको को किया गिरफ्तार छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई में एक की मौत, निजी संस्थान से बी.टेक का छात्र था युवक छात्रों के दो गुटों के बीच लड़ाई में एक की मौत, निजी संस्थान से बी.टेक का छात्र था युवक शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन सीएम ने किया 401.86 करोड़ रुपये की 74 विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

ग्रामीणों को 'गढ़वाली' में दिलाई नशा उन्मूलन की शपथ

  • Share
ग्रामीणों को 'गढ़वाली' में दिलाई नशा उन्मूलन की शपथ

shikhrokiawaaz.com

01/09/2025


उत्तरकाशी-: नशे के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा अपने अभियान को सफल बनाने को आम जनता के बीच अपनी पैठ बनाने को लगातार बुनियादी स्तर पर कार्य किया जा रहा है व नशे  के खिलाफ आम जनता से लेकर युवाओं को साथ लाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस क्रम में आज गुरुवार को उत्तरकाशी पुलिस की एएचटीयू व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस की टीम द्वारा डुण्डा के सिंगोटी गांव में चौपाल लगाकर कर ग्रामीणों को नशा, साइबर व महिला अपराधों के प्रति जागरुक किया गया। 

कार्यक्रम में एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला द्वारा ग्रामीणों को नशे के कुप्रभाव की व्यापक जानकारी देते हुये युवाओं व बच्चों को नशे से दूर रहने, गलत संगत में न जाने व अपने कैरियर पर फोकस करने की हिदायत दी गयी। इसके साथ ही सभी को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, बाल अपराध, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति व मानव तस्करी की जानकारी देते हुये डायल 112 व उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी दी गयी।

वहीं चौपाल में उपस्थित प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उत्तरकाशी अमरजीत सिंह द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत करते हुये साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर ठगों के तौर तरीकों जैसे बैंक का अधिकारी,क्रेडिट व डेबिट कार्ड से सम्बंधी जानकारी देने वाला अधिकारी, सीबीआई,कस्टम अधिकारी आदि बनकर कॉल कर ठगी करने वालो से बचकर रहने का आवाहन किया। उन्होंने बताया कि साइबर ठग आपको नौकरी, लॉटरी, इ-मेल, खाते में पैसा आने सम्बन्धी अन्य कई प्रकार के लालच देकर आपके साथ ठगी कर सकता है, ऐसे ठगों से सतर्क रहना है, इनके बहकावे में बिल्कुल न आएं, यदि भूलवश किसी के साथ कोई साइबर ठगी हो जाती है तो उसकी सूचना तुरन्त 1930 पर दें। इस दौरान पुलिस ने सभी ग्रामीणों को गढवाली भाषा में नशा उन्मूलन की शपथ भी दिलाई गयी। 

वहीं धरासू पुलिस द्वारा चौकी बनचौरा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बडली में ग्रामीणों के साथ चौपाल आयोजित करते हुए उन्हें नशा, साइबर अपराध, यातायात नियम, महिला अपराध व अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरुक किया गया।
Comments
comment
date
latest news
हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने रखी विकास की रूपरेखा

हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने रखी विकास की रूपरेखा