News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में लक्सर का ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

  • Share
आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में लक्सर का ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/27/2024


लक्सर:-  आय से अधिक संपत्ति रखने के वर्ष 2020 के मामले में आज सतर्कता अधिष्ठान देहरादून द्वारा जनपद हरिद्वार के लक्सर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त ग्राम विकास अधिकारी के पास आय से अधिक 4 करोड़ 72 लाख लाख 80 हज़ार रुपये के खर्च मिले है,जिसका ग्राम विकास अधिकारी द्वारा कोई भी वैध सोर्स न दिखाने पर सतर्कता अधिष्ठान द्वारा अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है। अभियुक्त ने अपनी पत्नी के नाम उत्तर प्रदेश में कई प्लाट खरीद रखे है।

लक्सर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी रामपाल के आय से अधिक संपत्ति व खर्च होने की शिकायत मिली थी। आरोपो में अभियुक्त की 2007 से 2018 के दौरान कुल वैध आय 1 करोड़ 50 लाख 52 हज़ार 159 रुपये व खर्च 6 करोड़ 23 लाख 32 हज़ार 159 रुपये मिला। अभियुक्त ग्राम विकास अधिकारी का खर्च आय से 4 करोड़ 72 लाख 80 हज़ार रुपये ज़्यादा था। जिसके खिलाफ वर्ष 2020 में ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ धारा 13(1)ई, 13(2) पिसी एक्ट 1988 व 13(1)बी, 13(2) पिसी एक्ट 1988(संसोधित 2018) दर्ज किया गया। मामले में सतर्कता अधिष्ठान द्वारा जांच करने पर ग्राम विकास अधिकारी की पत्नी पूनम सिंह के पास हरिद्वार में 7 भूखंड, गाजियाबाद में 1 डुप्लेक्स बिल्डिंग सहित 1 प्लाट, बुलंदशहर में 1 प्लाट, 1 मर्सेडीज़ 50 लाख रुपये कीमत की, 24 लाख रुपये कीमत की 1 ह्युंडई, 3 दोपहिया वाहन होने के साक्ष्य मिले। उक्त मामले में आज सतर्कता अधिष्ठान द्वार आरोपी अधिकारी को पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां उसके द्वारा उक्त विषय में कोई भी वैध साक्ष्य प्रस्तुत नही किये जा सके,जिसपर सतर्कता अधिष्ठान द्वारा आरोपी अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया।

एन्टी करप्शन न्यायालय द्वारा आरोपी अधिकारी को 14 दिन की रिमांड पर भेजा गया है। डायरेक्टर विजिलेंस द्वारा सतर्कता टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
Comments
comment
date
latest news
हेली टिकट बुकिंग से जुड़ी 51 फर्जी वेबसाइट को एसटीएफ ने किया ब्लॉक, डीआईजी धीरेंद्र के नेतृत्व में सोशल साइट्स से साइबर हमलावरो को किया जा रहा इरेज

हेली टिकट बुकिंग से जुड़ी 51 फर्जी वेबसाइट को एसटीएफ ने किया ब्लॉक, डीआईजी धीरेंद्र के नेतृत्व में सोशल साइट्स से साइबर हमलावरो को किया जा रहा इरेज