News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

हरिद्वार पुलिस की सतर्कता ने त्योहारों पर अनहोनी होने से बचाया

  • Share
हरिद्वार पुलिस की सतर्कता ने त्योहारों पर अनहोनी होने से बचाया

shikhrokiawaaz.com

10/25/2024


हरिद्वार:पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है, इस त्यौहारी सीजन में हरिद्वार पुलिस ने किसी बड़ी घटना को होने से रोका है,कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा विगत कुछ ही दिनों के भीतर एक से बढ़कर एक शानदार खुलासे कर आम जनता का दिल जीता है इस बेहतरीन कार्यवाही के बाद कोतवाली रानीपुर पुलिस की कार्यशैली की आम जनता द्वारा सराहना की जा रही है।
एसएसपी हरिद्वार डोबाल ने बताया कि कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकली शराब बनाने के पॉश कॉलोनी स्थित दुकान में बनाई गई फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी अनिरूद्ध सिंह(उम्र47) पुत्र हरिकरन सिंह ग्राम रौगांव थाना गजनेर जिला कानपुर देहात हाल पता ग्राम धानुपुरा थाना ताजगंज जनपद आगरा उ0प्र0 को दबोचने में सफलता हासिल की व उसके फरार साथी की तलाश जारी है।
उन्होंने आगे बताया कि दोनो आरोपी बेहद शातिर है, फरार आरोपी केमिकल लेकर आता था और फिर दोनों आरोपित मिलकर अल्कोहोलिक केमिकल में एक निश्चित मात्रा में पानी मिलाकर उसमे शराब जैसा रंग लाने के लिए फ़ूड कलर मिलाते थे तथा इस तैयार नकली शराब की तीव्रता बढ़ाने के लिए फिर इसमें यूरिया मिलाया जाता था,तैयार की गई नकली शराब को ठेके से कम दाम में चलते-फिरते लोगो को बेचा जाता था, कम दाम के चलते ग्राहक भी हाथों हाथ मिल जाते थे,आरोपियों द्वारा कैमिकल से तैयार की गई नकली व जहरीली शराब को खाली शराब की बोतलों में भरकर बोतलों के ऊपर फर्जी लेबल व उत्तराखंड शासन का टैग लगाकर हू-ब-हू असली लगने वाली, नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चला रहे थे,खरीददार किसी भी स्तर पर ये शक नहीं कर पाता था कि शराब नकली है।
पुलिस कप्तान ने आगे बताया कि दोनो आरोपी कैमिकल से तैयार की गई नकली शराब को ठेकों के आसपास या राह चलते नशे के शौकीन लोगों को कम दामों में बेच कर मोटा मुनाफा कमा रहे थे, त्योहारी सीजन को देखते हुए इस बार नकली शराब की बड़ी खेप खपाकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में थे,किंतु रानीपुर पुलिस द्वारा चैकिंग अभियान के दौरान सेम्भल चौक दादूपुर गोविंदपुर के पास से संदिग्ध को सेंट्रो कार के साथ गिरफ्तार किया,जिससे 400 लीटर अल्कोहलिक केमिकल, 80 लीटर नकली शराब, 02 किलो यूरिया, शराब की बोतल के ढक्कन, लेबल रैपर आदि बरामद किये गए।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी व उसका साथी दादूपुर गोविंदपुर में किराए पर दुकान लेकर उसमें नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चला रहे थे जहां से भारी मात्रा में एल्कोहोलिक कैमिकल व नकली शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई।
एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि आरोपी अनिरुद्ध 4 साल पहले अलीगढ़ में स्थित शराब के ठेके में काम करता था,शराब के ठेके में काम करने के दौरान आरोपी की पहचान एक युवक फरार आरोपी से हुई,ये दोनों लगातार संपर्क में आ गये जिसके कुछ समय पहले उक्त परिचित ने आरोपी को हरिद्वार आकर साथ काम करने का न्योता देते हुए बताया था कि केमिकल से नकली शराब बनाने के काम में पैसा काफी है व ख़र्च कम है,लालच में आकर परिवार सहित आगरा में रह रहा आरोपी हरिद्वार आ गया,घटना का मास्टरमाइंड फरार आरोपी है जो कैमिकल लाने का काम करता था।

Comments
comment
date
latest news
वाइट कॉलर क्रिमिनल्स के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, अन्तर्राज्यीय भूमि धोखाधडी गिरोह का किया पर्दाफाश

वाइट कॉलर क्रिमिनल्स के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, अन्तर्राज्यीय भूमि धोखाधडी गिरोह का किया पर्दाफाश