News :
कोतवाली चम्बा व पुलिस लाइन चम्बा में जवानों के लिए बने स्मार्ट बैरक व भोजनालय का कप्तान श्वेता ने किया उद्धघाटन रेक्सा दानू ट्रांसजेंडर वर्ग के लिए मतदान आइकॉन नामित दिसंबर 2026 से बढ़ेगा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय, सीएम धामी ने की घोषणा जखोली के अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा वाहन,4 रेस्क्यू,2 को रेस्क्यू करने का कार्य जारी 2027 चुनावो को लेकर कांग्रेस की राजधानी में अहम बैठक एप्रो ग्लोबल कंपनी को प्लांट लगाने हेतु जमीन दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 164 मामला का निस्तारण इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी को ड्राइवर ने मारी गोली पंचतत्व में विलीन हुई योगी की माँ, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि एसआई अशोक राठौड़ के बेटे आश्विक ने आरआईएमसी प्रवेश परीक्षा में हासिल किया देशभर में पहला स्थान

जखोली के अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा वाहन,4 रेस्क्यू,2 को रेस्क्यू करने का कार्य जारी

  • Share
जखोली के अर्जुन बैंड के पास खाई में गिरा वाहन,4 रेस्क्यू,2 को रेस्क्यू करने का कार्य जारी

shikhrokiawaaz.com

11/22/2026



रुद्रप्रयाग-: आज दोपहर रुद्रप्रयाग के जखोली के अर्जुन बैंड के पास एक गाड़ी खाई में गिर गयी। जिसमे सवार व्यक्ति घायल हो गए। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस बल द्वारा 4 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुँचाया गया है वहीं 2 को रेस्क्यू किया जा रहा है।

आज दोपहर लगभग 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को  कोतवाली रुद्रप्रयाग अंतर्गत चौकी जखोली क्षेत्रान्तर्गत अर्जुन बैंड के समीप एक वाहन का अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र रुद्रप्रयाग द्वारा क्विक रिस्पांस किया व एसडीआरएफ, डीडीआरएफ एवं स्थानीय चौकी पुलिस को सूचित कर उक्त सभी रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची। हादसे की सूचना पर सीओ रुद्रप्रयाग विकास पुंडीर भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।
रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया जा चुका है। अभी तक की जानकारी के अनुसार रेस्क्यू टीम द्वारा वाहन में सवार 4 घायलों को खाई से बाहर निकालकर उपचार हेतु चिकित्सालय भेजा जा चुका है। वहीं अचेत अवस्था में मिले 2 अन्य व्यक्तियों का रेस्क्यू किया जा रहा है। पुलिस एवं रेस्क्यू टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

दुर्घटना में प्रभावित व्यक्तियों के नाम व पत्ता जुटाने को पुलिस बल प्रयास कर रहा है।हादसे में किसी की मौत की मौत की पुष्टि नही हुई है।पुलिस के अनुसार हादसा किन वजह से हुआ है उस सम्बंध में कार्यवाही घटनास्थल का निरीक्षण व घायलों से बातचीत के बाद ही सम्बंधित जानकारी साझा की जाएगी। सहित अन्य विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है। घटनास्थल से विस्तृत जानकारी प्राप्त होने पर अग्रिम सूचना साझा की जाएगी।






Comments
comment
date
latest news
पुलिस कप्तान ने लिया मतगणना स्थल का जायजा

पुलिस कप्तान ने लिया मतगणना स्थल का जायजा