News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

कांवड़ यात्रा के बीच एक्शन मोड में एसपी उत्तरकाशी, गंगोत्री हाईवे और भू-धंसाव क्षेत्र का किया निरीक्षण

  • Share
कांवड़ यात्रा के बीच एक्शन मोड में एसपी उत्तरकाशी, गंगोत्री हाईवे और भू-धंसाव क्षेत्र का किया निरीक्षण

shikhrokiawaaz.com

08/04/2026


उत्तरकाशी:कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और मानसून के चलते उत्पन्न चुनौतियों को देखते हुए पुलिस कप्तान उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने आज मंगलवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग, कांवड़ यात्रा मार्ग तथा भटवाड़ी क्षेत्र के पापड़गाड़ स्थित भू-धंसाव प्रभावित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में कार्य कर रही बीआरओ की टीम, अभियंताओं और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से मार्ग को जल्द सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने, सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने तथा पुलिस, प्रशासन और बीआरओ के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्देश दिए कि किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल यातायात रोका जाए, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और सड़क की स्थिति की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम व वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाए। यदि मार्ग लंबे समय तक बाधित रहता है तो यात्रियों की सुविधा के लिए शटल सेवा एवं वैकल्पिक यातायात व्यवस्था समय पर लागू करने के भी निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने यात्रा ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे कांवड़ यात्रियों एवं अन्य श्रद्धालुओं के साथ संवेदनशील, विनम्र और सहयोगपूर्ण व्यवहार करें तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के उद्देश्य से कांवड़ यात्रा में शामिल वाहनों की नियमित जांच, ओवरलोडिंग, निर्धारित ऊंचाई से अधिक वाहनों तथा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा पूरे यात्रा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर बल दिया गया।
एसपी उत्तरकाशी ने सभी शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से अपील की कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन के निर्देशों का सहयोगपूर्वक अनुपालन करें और सुरक्षित एवं अनुशासित यात्रा कर व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी जनक सिंह पंवार, प्रभारी निरीक्षक मनेरी दीपक नौटियाल, चौकी प्रभारी भटवाड़ी अजय रावत, बीआरओ के अधिकारी, अभियंता तथा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Comments
comment
date
latest news
*चारधाम यात्रा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 794 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार*

*चारधाम यात्रा में नशा तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 794 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार*