News :
पुलिस व फायर यूनिट ने किया हॉस्टल,पीजीव होटल का फायर सुरक्षा का ऑडिट नए कानूनों और साइबर सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों को टिहरी पुलिस ने किया जागरूक 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* 48 घंटे में आदित्य राणा हत्याकांड का खुलासा* वृद्धजन दिवस पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित डिलीवरी बॉय की आड़ में स्मैक की तस्करी करता अभियुक्त गिरफ्तार हरियाणा के युवाओं ने सीएम धामी से किये अपने भ्रमण के अनुभव साझा, धामी ने कहा "डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बन उत्तराखंड़ के अनुभवों को देश तक पहुँचाये" यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात सीएम धामी ने रामपुर तिराहा गोलीकांड के शहीदो को दी श्रद्धांजलि माँ की मौत के बाद से मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती पहुँची दून, दून पुलिस ने परिजनों को खोज सकुशल किया सुपुर्द

उत्तरकाशी पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए शुरू किया विशेष अभियान ‘अभया’

  • Share
उत्तरकाशी पुलिस ने महिला सुरक्षा के लिए शुरू किया विशेष अभियान ‘अभया’

shikhrokiawaaz.com

12/08/2025


उत्तरकाशी:जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने के उद्देश्य से उत्तरकाशी पुलिस ने पुलिस कप्तान कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में विशेष अभियान “अभया” की शुरुआत की है। इस अभियान का मुख्य संदेश “जागृत नारी, सशक्त नारी” रखा गया है, जिसके तहत महिलाओं और बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार करने के साथ-साथ उन्हें आत्मविश्वासी और जागरूक बनाने पर जोर दिया गया है।
अभया अभियान के अंतर्गत महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, उनके अधिकारों और संबंधित कानूनों की जानकारी, तथा सुरक्षा से जुड़े व्यावहारिक उपायों से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीमें स्कूलों, गांवों और शहरी क्षेत्रों में जाकर सीधे संवाद स्थापित करेंगी। अभियान में महिला पुलिसकर्मियों की भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी, जो “पुलिस दीदी” के रूप में अपने क्षेत्र के स्कूल गोद लेंगी, नियमित बैठकों का आयोजन करेंगी और महिलाओं व छात्राओं से जुड़ने के लिए व्हाट्सऐप आधारित सामुदायिक समूह चलाएंगी।
इसके अतिरिक्त स्पीक-अप बॉक्स और हेल्प कार्ड वितरण, “मेरा शहर–मेरी सुरक्षा” ड्राइव, सखी ड्यूटी डे, सेफ्टी चैंपियन मॉडल और पैरेंट्स–पुलिस कनेक्शन जैसे कई कार्यक्रम भी अभियान के हिस्से के रूप में संचालित किए जाएंगे।
इसी नके साथ नशे और साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी विशेष जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएंगी, साथ ही मोहल्ला और गांव स्तर पर महिला वॉलंटियर्स का गठन किया जाएगा ताकि स्थानीय स्तर पर सुरक्षा और जागरूकता नेटवर्क को और मजबूती मिल सके।
उक्त अभियान की शुरुआत पुलिस लाइन ज्ञानसू में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम से हुई, जिसमें एसपी उत्तरकाशी ने पुलिस परिवार की महिलाओं के बीच सुरक्षा, साइबर क्राइम, महिला अपराधों और कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। 
उन्होंने कहा कि पुलिस को संवेदनशील और मजबूत बनाने में पुलिस परिवार की महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी है।
अभया अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए यमुना वैली क्षेत्र में उपनिरीक्षक गीता, प्रभारी महिला काउंसलिंग सेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैनात की गई है। उक्त टीम बड़कोट, पुरोला और मोरी क्षेत्रों में कैंप लगाकर आत्मरक्षा प्रशिक्षण, कौशल विकास और महिला अधिकारों से जुड़े कार्यक्रम लगातार संचालित कर रही है।
Comments
comment
date
latest news
अन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, दिए सख्त निर्देश

अन्य पिछडा वर्ग आयोग में 10 शिकायतों पर सुनवाई, दिए सख्त निर्देश