News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

5.97 ग्राम स्मैक की तस्करी करते 02 युवक आये उत्तरकाशी पुलिस की गिरफ़्त में*

  • Share
5.97 ग्राम स्मैक की तस्करी करते 02 युवक आये उत्तरकाशी पुलिस की गिरफ़्त में*

shikhrokiawaaz.com

08/21/2024

उत्तरकाशी: ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2025 के लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से ड्रग्स की अवैध ख़रीद फ़रोख़्त पर लगाम लगाने हेतु उत्तरकाशी पुलिस नशा तस्करों पर लगातार लगाम कस रही है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/ एसओजी व एएनटीएफ की टीम को नशा तस्करों की धर-पकड़ हेतु कडे निर्देश दिये गये हैं, जिस क्रम में कल रात्रि को धरासू पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा संयुक्त रुप से अवैध नशे पर कार्यवाही की गयी। थाना धरासू पुलिस व एसओजी की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाकर जाल बुनते हुये कल रात्रि को पुराना थाना धरासू के पास गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रजत कुमार रजत कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी वार्ड नं0 07 ताम्बाखाणी उत्तरकाशी उम्र (27 वर्ष) व अर्जुन कुमार पुत्र स्व0 शेर सिंह निवासी वार्ड नं0 07 इन्द्रा कॉलोनी उत्तरकाशी (उम्र 32 वर्ष) नाम के 2 युवकों को वाहन संख्या यूके08एपी-2407(स्कूटी) से  स्मैक की तस्करी करते हुये गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से क्रमशः 2.88 ग्राम व 3.09 ग्राम (कुल 5.97 ग्राम) अवैध स्मैक बरामद की गयी है।
युवक स्मैक को देहरादून क्षेत्र से खरीदकर मुनाफे के लिए उत्तरकाशी में बेचने की फिराक में थे। मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
एसएसपी पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारियों और विवेचकों के साथ वी0सी के माध्यम ली गयी गोष्ठी

एसएसपी पौड़ी द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारियों और विवेचकों के साथ वी0सी के माध्यम ली गयी गोष्ठी