News :
विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने जीती बैडमिंटन युगल चैंपियनशिप

  • Share
उत्तरकाशी पुलिस के जवानों ने जीती बैडमिंटन युगल चैंपियनशिप

shikhrokiawaaz.com

07/28/2026


उत्तरकाशी: खेलों के प्रति समर्पण और शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए उत्तरकाशी पुलिस के मुख्य आरक्षी विजय राणा और जितेंद्र सिंह ने पुरीखेत में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता सीजन-3 की ओपन युगल स्पर्धा का खिताब अपने नाम कर लिया। सौरभ फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम "नशे को ना, खेल और जिंदगी को हां" रखी गई थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली के लिए प्रेरित करना था।
फाइनल मुकाबले में दोनों पुलिस जवानों ने बेहतरीन तालमेल और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पुलिस कप्तान ने कहा कि खेल केवल जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और मानसिक मजबूती विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस जैसी चुनौतीपूर्ण सेवा में कार्यरत कर्मियों के लिए नियमित खेल और व्यायाम शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं और पुलिस कर्मियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखकर सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। इसी सोच के साथ उत्तरकाशी पुलिस समय-समय पर खेल एवं फिटनेस को बढ़ावा देने वाले आयोजनों में सक्रिय भागीदारी करती रही है।
एसपी ने दोनों जवानों के समर्पण और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि व्यस्त ड्यूटी के बावजूद खेलों के लिए समय निकालना अन्य पुलिस कर्मियों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी से नियमित व्यायाम और खेल गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की।
Comments
comment
date
latest news
सीतापुर व सोनप्रयाग पहुँचे श्रद्धालुओं को शटल पार्किंग तक कतारबद्ध करके आगे भेज रही जनपद पुलिस

सीतापुर व सोनप्रयाग पहुँचे श्रद्धालुओं को शटल पार्किंग तक कतारबद्ध करके आगे भेज रही जनपद पुलिस