News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

मौसम की पहली बर्फबारी से चमक उठा उत्तराखंड

  • Share
मौसम की पहली बर्फबारी से चमक उठा उत्तराखंड

shikhrokiawaaz.com

01/23/2026


देहरादून: उत्तराखंड में इस बार बर्फ ना पड़ने के चलते पर्यटकों के चेहरे मायूस थे पहाड़ों में इस बार बर्फबारी ना होने के कारण पहाड़ सूख गए थे और इस मौसम में बिना बर्फबारी के ही सर्दियां बीत जाने की बात कही जा रही थी लेकिन बसंत पंचमी पर मौसम ने अचानक करवट ली और मौसम विभाग की चेतावनी एकदम सटीक साबित होते हुए आज पहाड़ी क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वही मैदानी इलाक़ों में रिमझिम बारिश ने ठंड बढ़ा दी।

पर्यटक स्थल धनोल्टी में सीजन की पहली बर्फबारी से ठंड बढ़ गई और पहाड़ों पर सफेद चादर बिछ गई। आज सुबह से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। धनोल्टी, सुरकंडा देवी, कद्दूखाल और नाग टिब्बा में हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई है।
चारधाम के साथ साथ चकराता में भी सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज हुई। जिस से वहा पहुंचे पर्यटकों के चेहरे खिल उठे।
Comments
comment
date
latest news
न्याय में मध्यस्थता व गुणवत्ता बनाने को न्यायाधीशों का दो दिवसीय मंथन

न्याय में मध्यस्थता व गुणवत्ता बनाने को न्यायाधीशों का दो दिवसीय मंथन