News :
15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा गृह मंत्री के सम्मुख भातखंडे संगीत महाविद्यालय के छात्र देंगे वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति उपनिरीक्षक लोकेंद्र बहुगुणा केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित मजदूर नेताओं की जिला बदर कार्रवाई के खिलाफ 22 नवंबर को महापंचायत

उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

  • Share
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी

shikhrokiawaaz.com

11/05/2026


देहरादून:उत्तराखंड में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में शामिल की गई 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई बसों के सड़कों पर उतरने से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में यात्रियों को आवागमन के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। आधुनिक बीएस-6 उत्सर्जन मानकों से लैस इन बसों से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्वतीय भौगोलिक परिस्थितियों वाले उत्तराखंड में परिवहन सेवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम इलाकों तक बेहतर यातायात सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि मजबूत सड़क संपर्क के साथ सुचारु सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी क्षेत्रीय विकास के लिए जरूरी है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को आवाजाही में सहूलियत मिलती है, बल्कि पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार परिवहन सेवाओं के विस्तार के साथ उन्हें आधुनिक बनाने पर भी काम कर रही है। नई बसों के संचालन से अलग-अलग क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा और यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में रहने वाले लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाओं से वंचित न रहना पड़े।
परिवहन निगम की ओर से इन 59 बसों को प्रदेश के तीन मंडलों में भेजा गया है। इनमें नैनीताल मंडल को 19, टनकपुर मंडल को 20 और देहरादून मंडल को 20 बसें आवंटित की गई हैं। जरूरत और यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए इनका संचालन विभिन्न मार्गों पर किया जाएगा, जिससे संबंधित क्षेत्रों में बस सेवाओं की उपलब्धता बढ़ सकेगी।




आंकड़ों के मुताबिक, वर्तमान में उत्तराखंड परिवहन निगम के बेड़े में कुल 1,276 बसें संचालित हो रही हैं। इनमें 891 बसें निगम की अपनी हैं, जबकि 385 बसें अनुबंध के आधार पर सेवाएं दे रही हैं। नई बसों के शामिल होने से निगम की परिचालन क्षमता में बढ़ोतरी होगी। साथ ही बीएस-6 तकनीक वाली बसों के माध्यम से प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में भी सकारात्मक पहल होगी।
मुख्यमंत्री ने नई बसों की शुरुआत पर परिवहन विभाग और निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा, समाज कल्याण मंत्री खजान दास, विधायक भूपाल राम टम्टा, परिवहन विभाग के सचिव एवं परिवहन आयुक्त रविनाथ रमन सहित विभाग और परिवहन निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे।


 



Comments
comment
date
latest news
देखी माँ  मेरी रेस?”, रेस के बाद भावुक होकर गुरिंदर सिंह ने किया अपनी माँ को फ़ोन

देखी माँ मेरी रेस?”, रेस के बाद भावुक होकर गुरिंदर सिंह ने किया अपनी माँ को फ़ोन