News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

उत्तराखण्ड एसटीएफ ने किया नक़ली दवाई बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़

  • Share
उत्तराखण्ड एसटीएफ ने किया नक़ली दवाई बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़

shikhrokiawaaz.com

07/30/2025

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने किया  ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाईयां बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़। इस फ़र्ज़ी कंपनी चलाने वाले गिरोह का एक और सदस्य आया एसटीएफ के शिकंजे मे अभियुक्त को जिरकपुर पंजाब से मेडिकल स्टोर के मालिक को किया गया गिरफ्तार।

विभिन्न ब्रांडेड दवाई कंपनियों की जीवन रक्षक दवाईयों की हूबहू नकल कर नकली दवाईयों को तैयार कर बाजार में विक्रय किये जाने की शिकायत मिलने पर उस गिरोह की पहचान कर नकली दवाईयों को बनाने व बाजार में विक्रय करने वाले गैंग के विरूद्ध कार्यवाही करना पुलिस के लिए एक चुनौती बना हुआ रहता है, नकली दवाईयों के बाजार में विक्रय होने और उनके जीवन रक्षक औषधि के रूप में प्रयोग करने से आम जनमानस के स्वास्थय में दुष्प्रभाव होता है वहीं दूसरी और राजस्व की भी बडे स्तर पर हानि होती है। जिसकी रोकथाम व धरपकड हेतु पुलिस महानिदेशक  दीपम सेठ उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए थे। जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि इन नकली दवाईयों को बनाने वालों एंव बाजार में विक्रय करने वाले गैंग की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उक्त मामले में एसएसपी एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि बीती 01 जून को प्रतिष्ठित दवाई कम्पनियों के नकली रैपर व नकली आउटर बॉक्स, लेबल एंव क्यूआर कोड भारी मात्रा के साथ एक व्यक्ति संतोष कुमार को पूर्व में गिरफ्तार किया गया था। प्रकरण की गम्भीरता देखते हुए उच्चााधिकारियों द्वारा इस अभियोग की विवेचना भी एसटीएफ को स्थान्तरित की गयी।

एसटीएफ द्वारा इस अभियोग में पूर्व में 04 अभियुक्त संतोष कुमार, नवीन बंसल, आदित्य काला व देवी दयाल गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसटीएफ टीम द्वारा ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाई बाजार में विकय करने वालों की तलाश कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करना एक चुनौती बन गया। इस अभियोग में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्त नवीन बंसल द्वारा पूछताछ में बताया था कि मैं ब्रांडेड कम्पनियों की नकली दवाईयों को तैयार कर उनको बाजार में विक्रय करने के लिए पंचकुला हरियाणा में स्थित नोबल फार्मेसी/लाईफ साईस मालिक पंकज शर्मा नाम के मेडिकल स्टोर पर भेजता हूँ, जिसके उपरान्त एसटीएफ टीम द्वारा मैनुअली पुलिसिंग एवं कड़ी मेहनत से पंचकुला हरियाणा में स्थित नोबल फार्मेसी/लाईफ साईस के मालिक पंकज शर्मा पुत्र स्व० अशोक शर्मा निवासी पंचकुला हरियाणा हाल निवासी न्यू जनरेशन अपार्टमेंट थाना ढाकोली जिरकपुर पंजाब को कल मंगलवार को थाना क्षेत्र ढाकोली जिरकपुर पंजाब से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त पंकज शर्मा पुत्र स्व० अशोक शर्मा निवासी म०नं० 1388 ग्राउंड फ्लोर सैक्टर 15 पंचकुला हरियाणा हाल निवासी 47 जे ब्लॉक न्यू जनरेशन अपार्टमेंट ढाकोली जिरकपुर पंजाब मूल पता ग्राम केडा खुर्द द्वारा पूछताछ में बताया कि वह  ब्रांडेड दवाई कम्पनियों की नकली दवाई राजस्थान के रहने वाले नवीन बंसल व एक अन्य व्यक्तियों से खरीदता था। उन दवाईयों को वह नोयडा, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों में मार्किट में बेच देता था और नकली दवाईयों को वह अपने पंचकुला स्थित मेडिकल स्टोरों पर भी विक्रय करता था। वह अपनी नोबल फार्मेसी के नाम पर रजिस्टर्ड एम्बूलेंस नं० (सी एच 01टी 3977) में नकली दवाईयां भरकर नोयडा, भिवाडी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों में स्थित मेडिकल स्टोरों पर इसलिए भेजता था कि रास्ते में पुलिस या ड्रग्स विभाग को कोई शक ना हो और दवाईयां पकड में ना आये। इन नकली दवाईयों को विक्रय करने पर उसे कोई टैक्स भी नहीं देना पडता था और भारी मुनाफा होता है। इस पकडे गये अभियुक्त पंकज शर्मा उपरोक्त के नकली दवाई बनाने व विकय करने वाले गैंग में ओर कौन-2 व्यक्ति/कम्पनी है इस सम्बन्ध में गहनता से जानकारी की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
पटेलनगर क्षेत्र में फ़ायरिंग मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,4 युवक गिरफ्तार

पटेलनगर क्षेत्र में फ़ायरिंग मामले में पुलिस ने दोनो पक्षो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा,4 युवक गिरफ्तार