News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

साइबर अपराधियों पर सख्ती बढ़ाएगी उत्तराखण्ड पुलिस,डीओटी के साथ बनाई संयुक्त रणनीति

  • Share
साइबर अपराधियों पर सख्ती बढ़ाएगी उत्तराखण्ड पुलिस,डीओटी के साथ बनाई संयुक्त रणनीति

shikhrokiawaaz.com

07/30/2026

देहरादून:साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और फर्जी सिम कार्डों के जरिए हो रही धोखाधड़ी रोकने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस और भारत सरकार के दूरसंचार विभाग ने संयुक्त रणनीति तैयार की है। 
जिस क्रम में आज गुरुवार को अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) वी. मुरुगेशन की अध्यक्षता में आयोजित समन्वय बैठक में साइबर सुरक्षा, फर्जी सिम एक्टिवेशन पर रोक, तकनीकी समन्वय और संयुक्त कार्रवाई को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
उक्त बैठक में पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ/साइबर नीलेश आनंद भरने, एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह समेत उत्तराखण्ड पुलिस और दूरसंचार विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने संचार साथी पोर्टल की उपयोगिता पर जोर देते हुए बताया कि इसके माध्यम से नागरिक अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, फर्जी सिम की शिकायत दर्ज करा सकते हैं तथा खोए या चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक और ट्रैक भी कर सकते हैं।
बैठक में चक्षु पोर्टल के जरिए संदिग्ध कॉल, फर्जी केवाईसी, डिजिटल अरेस्ट, बैंक अधिकारी बनकर की जाने वाली ठगी, निवेश और लॉटरी जैसे साइबर अपराधों की रिपोर्ट करने की सुविधा की भी जानकारी दी गई।
अंत में अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरुगेशन ने निर्देश दिए कि राज्यभर में संचार साथी पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसकी सुविधाओं का लाभ उठाकर साइबर अपराधों से सुरक्षित रह सकें।
Comments
comment
date
latest news
एसटीएफ ने अब तक 76 फर्जी वेबसाइटों को किया बंद

एसटीएफ ने अब तक 76 फर्जी वेबसाइटों को किया बंद