News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

उत्तराखंड पुलिस को मिला “प्रेजिडेंट ऑफ इंडियाज पुलिस कलर" सम्मान

  • Share
उत्तराखंड पुलिस को मिला “प्रेजिडेंट ऑफ इंडियाज पुलिस कलर

shikhrokiawaaz.com

04/02/2026


देहरादून-: उत्तराखंड पुलिस के लिए आज का दिन गौरवपूर्ण है, जहां उत्तराखंड पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान मिलने जा रहा है।  भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को भेजे पत्र में घोषित किया है कि  भारत के राष्ट्रपति ने उत्तराखंड पुलिस को “प्रेजिडेंट ऑफ इंडियाज पुलिस कलर" सम्मान प्रदान करने की मंजूरी दे दी है।

देश की किसी भी पुलिस फ़ोर्स के लिए यह सम्मान इसलिए भी खास व प्रतिष्ठित है कि क्योंकि यह सम्मान पुलिस फ़ोर्स द्वारा ख़ाकी के पथ पर की जाने वाली उत्कृष्ट सेवा, वीरता, अनुशासन और समर्पण को सलाम करता है।  उत्तराखंड सरकार द्वारा 12 नवंबर 2025 को इस सम्मान के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब केंद्र स्तर पर स्वीकृति मिल गई है।

गृह मंत्रालय के पुलिस-1 डिवीजन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अब उत्तराखंड पुलिस को आधिकारिक रूप से यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।


पुलिस कलर सम्मान देश की किसी भी पुलिस फ़ोर्स द्वारा अदम्य साहस, वीरता, बेहतरीन सेवा सहित बेहतरीन रिकार्ड्स, कानून व्यवस्था बनाये रखने को योगदान और राष्ट्र सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया जाता है। इसे पुलिस बल के लिए सबसे बड़े सम्मानों में गिना जाता है।

यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए मात्र एक पदक नही अपितु उत्तराखंड जैसे 24*7 कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, आपदाओं और सुरक्षा चुनौतियों के बीच भी ख़ाकी कर्मी द्वारा निरंतर कुशलता, प्रबलता, अडिगता से हर फर्ज को निभाना और उसे सराहा जाना, ख़ाकी के हौसले को और बुलंद करेगा। उत्तराखंड पुलिस के साथ ही उत्तराखंड राज्य के लिए भी यह गर्व की अनुभूति है।
Comments
comment
date
latest news
डीएम के प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ से प्रभावित होकर दून पुलिस लेगी एक सरकारी स्कूल को गोदःएसएसपी

डीएम के प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ से प्रभावित होकर दून पुलिस लेगी एक सरकारी स्कूल को गोदःएसएसपी