News :
एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप मोहब्बेवाला में ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

केदारनाथ में उत्तराखंड पुलिस की तत्परता, बिछड़ी बुजुर्ग महिला परिवार से मिली

  • Share
केदारनाथ में उत्तराखंड पुलिस की तत्परता, बिछड़ी बुजुर्ग महिला परिवार से मिली

shikhrokiawaaz.com

05/15/2026

रुद्रप्रयाग:विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़ी एक बुजुर्ग महिला को उत्तराखंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई, सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सुरक्षित खोजकर परिजनों से मिलाया।
जानकारी के अनुसार हैदराबाद निवासी 70 वर्षीय प्रमिला देवी अपने परिवार के साथ बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंची थीं। दर्शन के दौरान अत्यधिक भीड़भाड़ के बीच वह अचानक अपने परिजनों से अलग हो गईं। काफी देर तक तलाश के बावजूद उनका कोई पता नहीं चलने पर परिजनों ने घबराकर पुलिस से सहायता मांगी।
सूचना मिलते ही 112 टीम के हेड कांस्टेबल सुशील थपलियाल, कांस्टेबल राजेश कुमार एवं कांस्टेबल अनुज ने तत्काल क्षेत्र में सघन खोज अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने लगातार अनाउंसमेंट, पैदल गश्त और विभिन्न स्थानों पर तलाश अभियान चलाते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ महिला की खोजबीन की।
उत्तराखंड पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का ही परिणाम रहा कि करीब एक घंटे के भीतर बुजुर्ग महिला को सुरक्षित खोज लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया। अपने परिवार से मिलते ही महिला और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ नजर आई।
परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की तत्परता, संवेदनशील कार्यप्रणाली और सेवा भाव की खुलकर सराहना करते हुए पूरी टीम का तहेदिल से आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों और यात्रियों ने भी पुलिस के इस मानवीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में उत्तराखंड पुलिस लगातार श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता में अहम भूमिका निभा रही है।
Comments
comment
date
latest news
वाहन चालकों पर जानलेवा हमले का दून पुलिस ने किया खुलासा 4 अभियुक्तों को भेजा जेल

वाहन चालकों पर जानलेवा हमले का दून पुलिस ने किया खुलासा 4 अभियुक्तों को भेजा जेल