News :
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाज़ी उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी बेटियों ने फिर मारी बाज़ी नन्ही बच्ची से कप्तान निहारिका ने जाना यात्रा अनुभव चारधाम यात्रा में हाईटेक सुरक्षा: गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर दौड़ेंगी आधुनिक साधारण बाइक* चारधाम यात्रा में हाईटेक सुरक्षा: गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर दौड़ेंगी आधुनिक साधारण बाइक* वेटलिफ्टिंग व योग में महिला जवानो ने जीता कांस्य अरविंद गैस एजेंसी पर पड़ रहा था अतिरिक्त भार, 13890 कनेक्शन शिफ्ट मानवता की मिसाल बने एसएसपी दून,बुजुर्ग की समस्या सुनकर दिलाया भरोसा डीएम व कप्तान ने ग्राउंड जीरो पर जांची व्यवस्थाएं फिटनेस, अनुशासन और समर्पण की मिसाल: टिहरी पुलिस की साप्ताहिक परेड में दिखा दमखम*

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी बेटियों ने फिर मारी बाज़ी

  • Share
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट जारी बेटियों ने फिर मारी बाज़ी

shikhrokiawaaz.com

04/25/2026

देहरादून: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, जिसमें इस वर्ष भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रामनगर स्थित परिषद कार्यालय से परिणाम जारी करते हुए सफल छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इंटरमीडिएट परीक्षा का कुल परिणाम 85.11 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.09 और छात्रों का 81.93 प्रतिशत दर्ज किया गया।
उक्त परीक्षा में 1,02,986 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,00,452 परीक्षा में शामिल हुए और 85,499 छात्र-छात्राएं सफल रहे। वहीं हाईस्कूल परीक्षा का कुल परिणाम 92.10 प्रतिशत रहा, जिसमें छात्राओं का प्रदर्शन 96.07 प्रतिशत और छात्रों का 88.03 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में 1,12,266 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,08,983 परीक्षा में शामिल हुए और 1,00,373 विद्यार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। दोनों ही परीक्षाओं में पिछले वर्ष की तुलना में परिणाम में वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और विभाग की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया।
मेधावी छात्रों की बात करें तो इंटरमीडिएट में बागेश्वर की गीतिका पंत और ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेंहदीरत्ता ने 98 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि ऋषिकेश के आर्यन ने 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और हरिद्वार की वंशिका ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में रामनगर (नैनीताल) के अक्षत गोपाल ने 98.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि उत्तरकाशी के इशांत कोठारी और नैनीताल की भूमिका ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। बागेश्वर के योगेश जोशी ने 97.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर भी बागेश्वर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंटरमीडिएट में 94.84 प्रतिशत और हाईस्कूल में 96.98 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
इसी के साथ परिषद ने वर्ष 2025 की सुधार परीक्षाओं के द्वितीय चरण के परिणाम भी जारी किए, जिसमें हाईस्कूल का परिणाम 68.67 प्रतिशत और इंटरमीडिएट का 66.27 प्रतिशत रहा।
रिजल्ट जारी होने के बाद शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत हाईस्कूल टॉपर अक्षत गोपाल के घर पहुंचे, जहां उन्होंने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उसके परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी सफलता को हासिल किया जा सकता है, और ऐसे विद्यार्थी अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा हैं।
Comments
comment
date
latest news
शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन

शहीदी दिवस पर पदयात्रा का आयोजन