News :
नशा तस्करी की अलग अलग घटनाओं का दून पुलिस ने किया खुलासा पोक्सो में फरार 25 हज़ार ईनामी हरिद्वार से गिरफ्तार सोलर प्लांट से ₹3.50 लाख का इन्वर्टर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार 15 लाख रुपए अनुमानित कीमत की ज्वेलरी व अन्य सामान के साथ 01 शातिर चोर गिरफ्तार मसूरी होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत: पति दिल्ली से गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत* चमोली में दर्दनाक हादसा: निरीक्षण के दौरान दीवार गिरने से पीएचसी प्रभारी चिकित्सक की मौत बंद घर मे चोरी करने वाले तीन चोरों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार नाबालिक का अपहरण व दुष्कर्म मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार *सिद्धबली पुल के नीचे फंसे दो पशुओं का फायर सर्विस ने किया सफल रेस्क्यू* एटीएम तोड़कर चोरी की कोशिश नाकाम,प्रेमनगर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार”के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार

  • Share
ऑपरेशन प्रहार”के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशे में चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/25/2026

देहरादून:राजधानी में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और चाकू लहराकर ट्रैफिक बाधित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 24 मई को ट्रैफिक कंट्रोल रूम से चौकी जाखन पुलिस को सूचना मिली कि जोहड़ी तिराहे पर एक कार सवार व्यक्ति ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर रहा है और सब्जी काटने वाला चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैला रहा है।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जाखन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब कार चालक की जांच की तो एल्कोमीटर टेस्ट में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कार संख्या HR 16AC 7177 होंडा सिटी को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनय पुत्र सूरज भान निवासी सेक्टर-13 भिवानी, हरियाणा बताया। आरोपी की उम्र 31 वर्ष है। पुलिस द्वारा उसकी पत्नी से संपर्क करने पर जानकारी मिली कि विनय वर्ष 2021 से मानसिक तनाव से गुजर रहा है और उसका उपचार दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। पत्नी ने बताया कि वह हाल ही में अपने मायके रायपुर, देहरादून आई थी, जिसके बाद विनय भी ससुराल आया था। इसी दौरान नशे और तनाव की हालत में उसने यह हरकत कर दी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments
comment
date
latest news
बेरीनाग पुलिस ने विभिन्न मामलों से सम्बन्धित माल मुकदमाती का न्यायालय के आदेश पर विधिवत निस्तारण किया*

बेरीनाग पुलिस ने विभिन्न मामलों से सम्बन्धित माल मुकदमाती का न्यायालय के आदेश पर विधिवत निस्तारण किया*