News :
उत्तराखंड पुलिस को मिली 'कर्म, सत्यं, शौर्यम' की नई पहचान डीआईजी धीरेंद्र ने चमोली पुलिस को दिलाई एकता,अखंडता की शपथ, कहा 2 दिन की बर्फबारी के बाद केदारनाथ में मौसम खुला,भारी संख्या में पहुँचे श्रद्धालु राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य परेड का हुआ आयोजन,आईजी ने 16 पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित राष्ट्रीय एकता दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं, पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ेगा, गांवों में बनेंगे मुख्यमंत्री खेल क्लब खाकी सिर्फ कर्तव्य नहीं, परिवार भी है… मुश्किल घड़ी में घायल जवानों के साथ खड़ा पुलिस विभाग मुख्यमंत्री धामी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया याद लापता हेलीकाप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 6 कई मौत, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी उड़ाने की रद्द लॉटरी के नाम पर 80 लाख की ठगी करने वाला 1 गिरफ़्तार उत्तराखण्ड पुलिस में 08 अधिकारियों को मिली पदोन्नति, बने दलनायक

*यूटीयू परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार*

  • Share
*यूटीयू परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार*

shikhrokiawaaz.com

07/23/2026


  देहरादून:उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) की सम-सेमेस्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा के एक सहायक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि अभियुक्त ने परीक्षा से पहले व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों को प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते महत्वपूर्ण प्रश्न साझा कर परीक्षा की गोपनीयता भंग की और उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाने का प्रयास किया।
कोतवाली प्रेमनगर में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनय कुमार पटेल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। शिकायत के अनुसार 8 जुलाई को आयोजित सम-सेमेस्टर परीक्षा के बाद विश्वविद्यालय को एक ई-मेल प्राप्त हुआ, जिसमें 3 जुलाई को शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एक सहायक प्रोफेसर द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न साझा किए जाने की जानकारी दी गई थी। जब इन प्रश्नों का परीक्षा के प्रश्नपत्र से मिलान किया गया तो उनमें काफी समानता पाई गई।

विश्वविद्यालय द्वारा गठित आंतरिक जांच समिति ने भी जांच में पाया कि संबंधित सहायक प्रोफेसर ने परीक्षा से पहले छात्रों के आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप ग्रुप पर परीक्षा से संबंधित समान प्रश्न साझा किए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय ने मामले की शिकायत पुलिस से की।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य एकत्र किए और नामजद अभियुक्त आशीष कुमार गुप्ता (40), सहायक प्रोफेसर, शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, झाझरा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त मूल रूप से शाकुम्भरी विहार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) का निवासी है।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की जा रही है। साथ ही मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Comments
comment
date
latest news
स्मैक,कच्ची व देशी शराब के साथ अलग अलग थानों से  1 महिला समेत 6 नशा तस्कर गिरफ़्तार

स्मैक,कच्ची व देशी शराब के साथ अलग अलग थानों से 1 महिला समेत 6 नशा तस्कर गिरफ़्तार