News :
8 अगस्त को 13 महिलाओं को मिलेगा तिल्लू रौतेली सम्मान 24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार

युवती से मोबाइल छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार

  • Share
युवती से मोबाइल छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

03/05/2024


विकासनगर-: नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए विकासनगर अंतर्गत पोंटा रोड पुलिया के पास से एक युवती से मोबाइल छीनकर फरार होने वाले दो अभियुक्तो को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार किया है।

बीती रविवार को हरिपुर ढकरानी निवासी वादिनी नंदिनी बिष्ट ने कोतवाली विकासनगर में पोंटा रोड पुलिया के पास मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों द्वारा उनका मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीनने व फरार होने के संबंध में तहरीर दी।पुलिस द्वारा अभियुक्तो के खिलाफ आईपीसी धारा 392 पंजीकृत किया गया।
 मामले में गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज चेक किये व सभी मुखबिरी सूत्रों को भी अभियुक्तो की पहचान को सक्रिय करते हुए कल सोमवार को क्षेत्रान्तर्गत राजपाल नर्सरी पोंटा रोड हरबर्टपुर से घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त विशाल(23) पुत्र शक्ति सिंह निवासी गोकुलवाला, थाना विकासनगर जनपद देहरादून, रमन(25) पुत्र नंदराम निवासी बालूवाला, विकासनगर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तो के पास से घटना में इस्तेमाल 1 मोबाइल फ़ोन,  घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल यूके 16 ई 1331 स्प्लेंडर प्लस बरामद किया है।

पकड़े गए दोनो अभियुक्त नशे के आदी है व नशे की जरूरत पूरा करने को चोरी की घटनाओं को अंजाम देते है।
Comments
comment
date
latest news
श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्षमण मंदिर के कपाट

श्रद्धालुओं के लिए खुले लोकपाल लक्षमण मंदिर के कपाट