News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, नाबालिक सकुशल बरामद

  • Share
नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 युवक गिरफ्तार, नाबालिक सकुशल बरामद

shikhrokiawaaz.com

04/04/2026


कोटद्वार-: कोटद्वार निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिक से दुष्कर्म करने वाले 2 युवक को कोटद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तो के कब्जे से नाबालिक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है।अभियुक्तो द्वारा युवती को कोटद्वार के एक होटल में लेजाकर कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया व उसके साथ दुष्कर्म किया।

बीती 1 अप्रैल को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज करवाई की 31 मार्च को सुबह 10 बजे उनकी 16 वर्षीय नाबालिक पुत्री घर से बिन बताए कहीं चली गयी है, जोकि अभी तक वापिस नही आई है। मामला नाबालिक के गुमशुदगी का होने के चलते कोटद्वार पुलिस द्वारा बिन समय गवाएं तुरंत मामले में मु0अ0स0-76/2026, धारा 137(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर नाबालिक की खोजबीन शुरू की।

कोटद्वार प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में  गठित पुलिस टीम द्वारा मामले में छानबीन शुरू करते हुए नाबालिक के घर से लेकर उसके आसपास की सड़क व मुख्य मार्ग को कनेक्ट करते हुए रुट्स के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मामले में सभी डिटेल्स की पुष्टि करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की व अभियुक्त के विषय मे जानकारी हासिल करने को मैन्युअल पुलिसिंग के साथ ही मुखबिरी तंत्रो को भी सक्रिय किया गया।

जिसमें पुलिस टीम को सफलता हाथ लगते हुए पुलिस ने दो अभियुक्त कृष्णा भट्ट उर्फ कान्हा (18)  निवासी- ब्रह्मपुरी बालासौड़, कोटद्वार व विमल रावत उर्फ हन्नी (21) निवासी- हल्लोवाली जाफरा, थाना रामपुर, जनपद बिजनौर को कल शुक्रवार रात को लंगासू, जनपद- चमोली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अभियुक्तो के कब्जे से नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पूछताछ में पीड़िता द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण कृष्णा भट्ट एवं विमल रावत द्वारा उसे कोटद्वार के होटल में ले जाया गया, जहां उनके द्वारा कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता के बयान तथा मेडिकल परीक्षण के आधार पर अभियोग में धारा 70(2) बीएनएस एवं 3/4/5(जी)/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। गिरफ्तारशुदा दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments
comment
date
latest news
2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.81 ग्राम स्मैक, 212 ग्राम चरस बरामद

2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 6.81 ग्राम स्मैक, 212 ग्राम चरस बरामद