News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

लाखों की कीड़ा जड़ी के साथ दो तस्कर धरे गए

  • Share
लाखों की कीड़ा जड़ी के साथ दो तस्कर धरे गए

shikhrokiawaaz.com

08/24/2025


कर्णप्रयाग: प्रदेश भर में अवैध वन उपज की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया हा रहा है।
अभियान के क्रम में एसपी चमोली सर्वेश पंवार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध वन उपज की तस्करी पर विशेष निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

अभियान के तहत कर्णप्रयाग पुलिस ने शनिवार देर शाम डंपिंग यार्ड, नगर पालिका कर्णप्रयाग के पास की गई सघन चेकिंग के दौरान एक कार मारुति - एस प्रेसों संख्या  (यू के 11 टी ए ) को रोका गया और तलाशी की गई तो  पुलिस टीम के हाथ 01 किलो प्रतिबंधित कीड़ा जड़ी  (यारसागंबू) मिली जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब ₹ 8 लाख आँकी गई है। जिसके बाद मौके से दो तस्कर खीम सिंह (38 वर्ष) व धन सिंह (51 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम सुतोल, तहसील नंदानगर घाट, चमोली से  गिरफ्तार किए गए। दोनों आरोपी बिना किसी लाइसेंस या अनुमति के इस प्रतिबंधित वन उपज की तस्करी कर रहे थे। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ कोतवाली कर्णप्रयाग में *मु.अ.सं. 46/2025, धारा 26(1)(छ), 41, 42 भारतीय वन अधिनियम व धारा 3/28 उत्तराखंड ईमारती लकड़ी एवं वन उपज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
Comments
comment
date
latest news
ट्रैफिक के साथ-साथ जनसेवा का कार्य करती उत्तराखंड पुलिस

ट्रैफिक के साथ-साथ जनसेवा का कार्य करती उत्तराखंड पुलिस