News :
राज्यपाल ने करवाचौथ पर महिला कर्मीयों को दिया अवकाश एक्शन में टीम श्वेता, 24 घंटे में 4 अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार गैरसैंण में 231.91 करोड़ की 12 विकास योजनाओं की सौगात,सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास पारंपरिक वेशभूषा व स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिली कौथिग में 'सुरक्षित बचपन जागरूकता अभियान' के जरिये न्यायिक अधिकारी स्कूली बच्चो को उनके अधिकारों के प्रति कर रहे जागरूक उत्तराखंड के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, ₹7,844.18 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश गंगा भोगपुर कॉलेज में पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक 04 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फ़ोन को उनके स्वामियों को लौटाया युवती पर दुष्कर्म का मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाता अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

400 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

  • Share
400 ग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/03/2024


किच्छा:एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार नशा तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही है।
आज गुरुवार को नवरात्रि के त्यौहार के अवसर पर आम जनमानस की सुरक्षा तथा नशे के विरुद्ध प्रभावी रोकथाम के लिए प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त किए जाने हेतु कई टीमें गठित की गई  । 
जिस क्रम में वरिष्ठ उप निरीक्षक किच्छा के नेतृत्व में एक टीम रेलवे स्टेशन से नैनीताल मार्ग की ओर पैदल गश्त कर रही थी कि किच्छा नैनीताल मार्ग पर स्थित बंदिया सिसई ग्राम के अंतर्गत बसी हुई झोपड़ियों में एक महिला तथा पुरुष संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए ,जिनको पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर चेक किया गया तो दोनों अभियुक्तों
1.भावना थापा पत्नी ब्रह्मजीत कुमार निवासी वार्ड नंबर 3 बंडीया सिसई थाना किच्छा उधम सिंह नगर व 2. संदीप कुमार पुत्र ब्रह्मजीत कुमार निवासी उपरोक्त के पास से लगभग 400 ग्राम चरस बरामद हुई।
दोनों अभियुक्त गणों के कब्जे से एक-एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू तथा एक क्यूआर कोड  भी बरामद हुआ है,क्यूआर कोड से लिंक खाते की जांच की जा रही है, अभियुक्तों द्वारा कई बार ग्राहकों के पास पैसा नकद ना होने के कारण ऑनलाइन पैसे भी लिए गए।गिरफ्तार महिला के पति के विरुद्ध पूर्व में थाना किच्छा पर चरस बेचने के दो मुकदमें दर्ज हैं।अभियुक्त महिला का पति पुलिस गिरफ्तारी से बचकर वर्तमान में फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार तलाश जारी है।
Comments
comment
date
latest news
एसपी रुद्रप्रयाग ने बढ़ाई न्यायालय परिसर की सुरक्षा,ख़ुद लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा

एसपी रुद्रप्रयाग ने बढ़ाई न्यायालय परिसर की सुरक्षा,ख़ुद लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा