News :
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स- मेरी शुरुआत खुद से' का संदेश लेकर उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल गुजरात रवाना 19 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित एसपी चम्पावत ने साइबर सुरक्षा 2.O अभियान के तहत आमजन को बताए बचाव के उपाय राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह के कार्यकाल की सीएम धामी ने की सराहना 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मामले में एसआईटी गठित दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में 10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

409 ग्राम चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

  • Share
409 ग्राम चरस तस्करी करते 2 तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/28/2026


मुनिकीरेती-: पहाड़ी जनपद टिहरी के युवाओं को नशे के दलदल में धकेलने को जनपद में नशे की तस्करी को अपने पैर पसार रहे तस्करों के खिलाफ कप्तान श्वेता व उनकी टीम द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है, खासतौर पर त्योहार का अवसर पर टिहरी पुलिस क्षेत्र में लगातार सतत निगरानी बनाये हुए है, जिस क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस व एएनटीएफ की टीम द्वारा चरस तस्करी करते 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल एवं क्षेत्राधिकारी नरेन्द्रनगर के निर्देशन में थाना मुनि कीरेती पुलिस एवं एएनटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा कल गुरुवार शाम थाना मुनि की रेती क्षेत्रांतर्गत ढालवाला के पास चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।जिस दौरान पुलिस टीम ने स्कूटी संख्या यूके 14 एम 8119 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान टीम ने उनके कब्जे से 409 ग्राम अवैध चरस, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त चरस को वे घनसाली क्षेत्र से लेकर आए थे व उसे आगे सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनो अभियुक्तो  1.सागर(24) पुत्र गोपाल निवासी-  राजू होटल, तपोवन, थाना मुनि की रेती, टिहरी गढ़वाल मूल निवासी—छतरी वाला कुआँ, थाना मानकमऊ, जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश व 2.धर्म सिंह राणा(50) पुत्र स्व0 अव्वल सिंह निवासी—गंगी, पोस्ट घुत्तू, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल को मौके से गिरफ्तार किया। अभियुक्तो के विरुद्ध थाना मुनि की रेती पर मु0अ0सं0 93/2026, धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस जांच में जानकारी हुई कि गिरफ्तार अभियुक्त सागर पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है, जिसके संबंध में थाना ऋषिकेश में मु0अ0सं0 15/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है।
Comments
comment
date
latest news
गोपेश्वर में होली की तैयारी: गोपीनाथ मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन की बैठक

गोपेश्वर में होली की तैयारी: गोपीनाथ मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन की बैठक