News :
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को बड़ी सौगात, हितों से जुड़ीं 8 अहम घोषणाएं कप्तान श्वेता ने किया शुक्रवार साप्ताहिक परेड का निरीक्षण,जवानो का बढ़ाया हौसला बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की शुरुआत,पहाड़ के 240 बाल वैज्ञानिकों को मिला मंच ऋषिकेश क्षेत्र में हुई चेन स्नैचिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा पटेलनगर पुलिस ने बाहरी व्यक्तियों व अपराधियो के खिलाफ चलाया सत्यापन अभियान, 45 भवन स्वामियों के काटा चालान बाजार क्षेत्र में मारपीट करते 7 युवक गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दौरान परिजनों से बिछड़ी 60 वर्षीय महिला, पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद कोतवाली ज्वालापुर का एसपी सिटी दीपक सिंह ने किया अर्धवार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश महाराष्ट्र में एनडीपीएस मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को महाराष्ट्र पुलिस व एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार मानव तस्करी के खिलाफ बनेगी सख्त रणनीति, पंतनगर में कल राज्य स्तरीय सम्मेलन

कांजल-कांठ की लकड़ी की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

  • Share
कांजल-कांठ की लकड़ी की तस्करी करते दो तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

10/08/2025


उत्तरकाशी:जनपद की डुण्डा पुलिस ने पुलिस कप्तान सरिता डोभाल के निर्देशन में  प्रतिबंधित वन सम्पदा की तस्करी पर रोक लगाते हुए एक बार फिर अपनी सतर्कता और सक्रियता का परिचय दिया है।
आज मंगलवार की सुबह कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला  के नेतृत्व में डुंडा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रकाश राणा  के द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान एक यूटिलिटी वाहन संख्या यूके10सी-1427 को रोककर जांच की गई,जिसमें पुलिस को अवैध रूप से कांजल-कांठ की 597 नग लकड़ियाँ लदी पाई गईं, मौके पर पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों 1.गोपाल बोहरा(उम्र39)पुत्र चन्द्र सिंह बोहरा, निवासी ग्राम डोली, थाना कंचनपुर (नेपाल), हाल निवासी मोजांग, त्यूणी, देहरादून,2.विजय(उम्र55) पुत्र प्रेमलाल, निवासी नाल्ड, गंगोरी भटवाड़ी, उत्तरकाशी,को हिरासत में लिया गया।
आरोपी गोपाल बोहरा और विजय (चालक) उक्त लकड़ी को गंगोरी-अगोडा के आरक्षित वनों से काटकर देहरादून-सहारनपुर की ओर तस्करी के उद्देश्य से ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर वाहन और बरामद लकड़ी को वन विभाग के सुपुर्द किया गया।कांजल-कांठ एक दुर्लभ और उच्च मूल्य की लकड़ी मानी जाती है, जो हिमालयी क्षेत्रों में सीमित मात्रा में पाई जाती है। औषधीय और सांस्कृतिक दृष्टि से इसकी बड़ी महत्ता है। विशेषकर बौद्ध परंपरा में इस लकड़ी से बने बर्तन धार्मिक अनुष्ठानों और औषधीय उपयोगों के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।




Comments
comment
date
latest news
पुलिस ने एसडीआरएफ,फायर सर्विस संग किया आपदा बचाव कार्य का अभ्यास

पुलिस ने एसडीआरएफ,फायर सर्विस संग किया आपदा बचाव कार्य का अभ्यास