News :
विश्वकर्मा जयंती पर उत्तरकाशी पुलिस ने की शस्त्र और मशीनरी की पूजा कप्तान प्रमेन्द्र ने टीम संग की भगवान विश्वकर्मा क़ी पूजा नशे के लिए 3 युवको ने बंद घरो में लाखों के गहने व गैस सिलिंडर किये चोरी,गिरफ्तार आर्थिक परेशानी व परिवार की प्रताड़ना के चलते शिक्षा से वंचित युवक को डीएम की कोशिशों से मिली शिक्षा की राह टिहरी में छात्र-छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, साइबर ठगी से बचाव की दी जानकारी विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर क्वार्टर गार्द में एकत्रित हुआ पुलिस परिवार विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा विश्वकर्मा दिवस पर होती है औजारो और कारखाने की पूजा एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई एसपी क्राइम व एसपी सिटी को दून पुलिस ने दी यादगार विदाई

मोहल्ले में बनी नाली के पानी में बही 2 बहने,मौत

  • Share
मोहल्ले में बनी नाली के पानी में बही 2 बहने,मौत

shikhrokiawaaz.com

07/30/2026


देहरादून-:  क्लेमेंट टाउन क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास मोहल्ले से बरसाती पानी निकालने को बनी नाली ने आज दो बहनों की जिंदगी लील ली। दोनो बहने उक्त नाली के पानी मे खेलने निकली, तो पानी के तेज बहाव में बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई है। बच्चियों की माँ ने स्थानीय लोगो की मदद से बच्चियों को रैंप के नीचे से बाहर निकाला किन्तु दोनो बच्चियां अपना दम तोड़ चुकी थी।


आज गुरुवार को शाम 4 बजे राजेश मित्तल निवासी नई बस्ती थाना क्लेमेंटाउन देहरादून  द्वारा थाने में सूचना दी की दुर्गा मंदिर नई बस्ती क्लेमेंट टाउन में 02 बच्चिया मोहल्ले में बनी नाली के तेज बहाव मे बहकर नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई है। उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे । मौके पर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस के पहुँचने से पूर्व ही दोनों बच्चियों को रैंप के नीचे से बाहर निकाल दिया गया था।  पुलिस द्वारा दोनो बच्चियों को जांचने पर डूबने के कारण उनके मृत्यु होने की पुष्टि की गई।



मौके पर मृतक बच्चियों की माता रीना कुमारी पत्नी रुदल सदा निवासी ग्राम छोटम पिपरा थाना चौथन जिला खगड़िया बिहार हाल निवासी दुर्गा मंदिर के पास नई बस्ती थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून भी मौजूद। पुलिस द्वारा मृतक बच्चियों की माता से घटना की जानकारी करने पर पता चला कि उनकी दोनों बेटियां लक्ष्मी कुमारी(7) व सोनाक्षी कुमारी(3) दोपहर के समय घर के बाहर नाली में पानी होने के चलते उसने खेलने गई थी। इस दौरान नाले में तेज पानी आने के कारण वह दोनो बहकर नाले के ऊपर बने रैंप के नीचे फंस गई। महिला ने बताया कि जब वह कुछ देर बाद बच्चियों की खोजबीन करने लगी तो उन्हें उनकी बेटी लक्ष्मी के पैर रैंप के नीचे दिखाई दी। जिसके बाद उसने स्थानियो की मदद से बच्चियों को रैंप से बाहर निकाला। 


 रीना कुमारी द्वारा बताया गया कि वह तथा उनके पति नई बस्ती में किराए में रहते हैं व दिहाड़ी मजदूरी का काम करते हैं।  उनके पति किसी काम से अपने गांव बिहार गए हुए हैं, जिन्हें जानकारी दे दी गई है।  आस पास के लोगों से पूछताछ में भी उनके द्वारा दोनों बच्चों की मृत्यु पानी के नाली के ऊपर बने रैंप के नीचे फसने व डूबने से होना होना बताया गया।


पुलिस द्वारा दोनों बच्चियों के शवो का पंचायतनामा भरकर उन्हें अग्रिम कार्रवाई हेतु मोर्चरी में रखवाया गया है, घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

Comments
comment
date
latest news
गलत कृत्य के इरादे से बच्चे को लाया था साथ, बच्चे के विरोध करने पर गला दबाकर की हत्या,गिरफ्तार

गलत कृत्य के इरादे से बच्चे को लाया था साथ, बच्चे के विरोध करने पर गला दबाकर की हत्या,गिरफ्तार