News :
दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार मंदिर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार विकासनगर में बाइक चोरी का खुलासा, तीन घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार ऋषिकेश में ‘मगध साइबर गैंग’ के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,एक गिरफ्तार सैलरी न मिलने से गुस्साये नौकर ने ही दबाया था मालकिन का मुंह, गिरफ्तार 25 हज़ार ईनामी गैंगस्टर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार मिस उत्तराखंड 2026 में प्रतिभागियों ने दिखाया आत्मविश्वास, फिटनेस और शानदार स्टेज प्रेजेंस 10.28 ग्राम स्मैक संग 1 तस्कर गिरफ्तार साइबर अपराधियों पर उत्तराखंड पुलिस का बड़ा शिकंजा, ऑपरेशन हॉटस्पॉट में 10 गिरफ्तार *देश के कोने-कोने से बरामद किए 128 गुम मोबाइल, पिथौरागढ़ पुलिस ने लौटाई लोगों की खुशियां*

दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार

  • Share
दो नशेड़ियों ने घर के बाहर से चुराई साईकल, गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

09/05/2026


विकासनगर-: लोगो के घरों के बाहर से साईकल चोरी कर उन्हें नशे का सामान खरीदने में इस्तेमाल करने वाले 2 अभियुक्तो को पुलिस ने आज तहसील रोड से उदियाबाग की ओर से गिरफ्तार किया है।


कल शुक्रवार को वादिनी रंजना पत्नी हेमन्त कुमार निवासी वार्ड नं0 5, कृष्णानगर हरबर्टपुर, विकासनगर, देहरादून ने कोतवाली विकासनगर में तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके कृष्णानगर हरबर्टपुर स्थित घर के बाहर खडी उनकी हीरो रेन्जर साईकिल चोरी कर ली है। प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर तत्काल धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।


विकासनगर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की सहायता से संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारियां जुटाते हुए व मुखबिरी तंत्रो की मदद से आज शनिवार को चैकिंग के दौरान तहसील रोड से उदियाबाग की ओर जाने वाले रास्ते से घटना में शामिल 02 अभियुक्तों 1- दानिश(29) पुत्र लियाकत अली निवासी लांघा रोड रेडापुर, थाना सहसपुर, देहरादून व

2- फिरोज(29) पुत्र रियासत अली निवासी लांघा रोड, रेडापुर, थाना सहसपुर, देहरादून को घटना में चोरी की गयी साइकिल तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा संख्या यू0के0-16-ईआर-1934 के साथ गिरफ्तार किया गया।


पुलिस के अनुसार दोनो अभियुक्त  नशे के आदी हैं तथा उनके द्वारा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके कब्जे से एटनबाग क्षेत्र से चोरी की गयी एक अन्य साइकिल को भी बरामद किया गया। अभियुक्त चोरी की गई साइकिलो को बेचने की फिराक में थे, पर इससे पहले ही पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Comments
comment
date
latest news
थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 60 टैट्रा पैक माल्टा (देशी शराब) पकड़ी गई

थाना रानीपोखरी पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 60 टैट्रा पैक माल्टा (देशी शराब) पकड़ी गई