News :
नाना पाटेकर का निधन, 75 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; फिल्म जगत में शोक की लहर बारिश के पानी के छींटे पड़ने को लेकर भिड़े दो पक्ष, 4 गिरफ़्तार व्हाट्सएप पर आया आरटीओ चालान बना ठगी का जाल,4.40 लाख उड़ाने वाला साइबर ठग गुजरात से गिरफ्तार* बैंक में बंधक जमीन बेचकर 40 लाख की धोखाधड़ी, डेढ़ साल से फरार दो इनामी गिरफ्तार* दून पुलिस ने बुजुर्गों के घर जाकर बांटा उनका दुख-दर्द, दिलाया हर कदम साथ खड़े रहने का भरोसा तेज आंधी से देहरादून में हड़कंप, रिस्पना पुल से लेकर एसपी सिटी ऑफिस तक नुकसान भाजपा पार्षद के घर मे चोरी करने वाले नेपाली गैंग का 1 सदस्य गिरफ्तार नशे के लिए बंद घर मे सेंधमारी कर उड़ाए 8 लाख के गहने, गिरफ्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने उत्तरकाशी में की विशेष पूजा देहरादून में ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, महज़ 300 रूपये के लिए कर डाली हत्या

बारिश के पानी के छींटे पड़ने को लेकर भिड़े दो पक्ष, 4 गिरफ़्तार

  • Share
बारिश के पानी के छींटे पड़ने को लेकर भिड़े दो पक्ष, 4 गिरफ़्तार

shikhrokiawaaz.com

10/08/2026


देहरादून-: सहस्त्रधारा रोड स्थित गुजराडा इंटर कॉलेज के बाहर सड़क पर बारिश के पानी के छींटे एक युवक की शर्ट पर गिरने को लेकर भिड़े दो युवकों का विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में दोनो युवको की तरफ से दोस्तो का झुंड आपस मे भीड़ गया और दोनो के बीच खूब मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने 4 युवको को गिरफ्तार किया है।

कल बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें गुजराडा इंटर कॉलेज स्कूल के बाहर कुछ युवक आपस मे झगड़ा, हुड़दंग व मारपीट करते दिखाई दिए। पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा वीडियो का संज्ञान लिया और पुलिस टीम को वीडियो किझ सत्यता व आरोपियो की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। पुलिस टीम द्वारा वीडियो जांचने पर  पता चला कि वीडियो 6 अक्टूबर की दोपहर का है। पुलिस द्वारा वीडियो को साक्ष्य के तौर पर लेटे हुए कार्यवाही करते हुए कल बुधवार शाम  4 युवको 1-आशीष कुमार पुत्र पाबिल कुमार निवासी मंदाकिनी विहार ब्रह्मा वाला खाला थाना रायपुर देहरादून, 2-आदित्य कुमार पुत्र अशोक निवासी गुजराडा सहस्त्रधारा रोड देहरादून, 3-अनुज झा पुत्र अशोक झा निवासी गुजराडा सहस्त्रधारा रोड देहरादून , 4-अजय कुमार पुत्र उदय निवासी ममगाई मोहल्ला निकट सिद्धार्थ लॉ कॉलेज रायपुर देहरादून को बीएनएसएस धारा 170 में गिरफ्तार किया।


पुलिस जानकारी में पता चला कि मंगलवार दोपहर बारिश होने से सड़क पर पानी इकट्ठा हो गया था, इस दौरान एक युवक साइकिल से वहां से गुजरा तो बगल में खड़े युवक की शर्ट पर पानी की बूंदे गिर गयी। जिससे दोनो युवक आपस मे बहस करने लगे। बहस इतनी बढ़ गयी कि बात मारपीट तक पहुँच गयी। इस बीच दोनो युवको ने अपने दोस्तों को भी मौके पर बुला लिया। देखते ही देखते दोनो पक्ष आपस मे भीड़ गए और मारपीट में लात घुसे, ईंट से हमला करने लगे।इस घटना से स्कूल के बाहर अफरा तफरी मच गई।


















Comments
comment
date
latest news
राजस्थान के बदमाशो संग दून पुलिस की मुठभेड़,1 घायल समेत 2 गिरफ्तार,3 की तलाश

राजस्थान के बदमाशो संग दून पुलिस की मुठभेड़,1 घायल समेत 2 गिरफ्तार,3 की तलाश