News :
गंगा भोगपुर कॉलेज में पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को किया जागरूक 04 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फ़ोन को उनके स्वामियों को लौटाया युवती पर दुष्कर्म का मुकदमा वापिस लेने का दबाव बनाता अभियुक्त गिरफ्तार देहरादून में 15वीं राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम विधायक उमेश कुमार ने की इस्तीफे की घोषणा गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग, यूकेडी का प्रदर्शन गैरसैंण में आयोजित होने वाले विधानसभा बजट सत्र के दृष्टिगत वी. मुरूगेशन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की डी-ब्रीफिंग ली गई निर्माणधीन बिल्डिंग की पांचवी मंज़िल से गिरा व्यक्ति, मौत, जांच शुरू 2 अवैध तमंचे संग दो अभियुक्त गिरफ्तार 16 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर संग 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार

275 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

  • Share
275 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

11/06/2024


उधमसिंहनगर:उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टीम ने उधमसिंहनगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र से करीब 82 लाख रूपये की स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।
उत्तराखंड को ड्रग्स फ्री बनाने हेतु प्रदेशभर में ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान चलाया जा रहा है,उक्त अभियान के तहत पुलिस कप्तान एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
जिस क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ आर.बी. चमोला के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल देर शाम को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना पुलभट्टा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते  सेल्स टैक्स ऑफिस पुलभट्टा के पास से दो स्मैक तस्कर वीरपाल(उम्र34) पुत्र भूपराम निवासी गुजरु पोस्ट मजिमा थाना विषादगंज जिला बरेली,
और शेर सिंह(उम्र21)पुत्र रामचंद्र निवासी किनोना पोस्ट कुंडलिया फैजलापुर थाना अलीगंज जिला बरेली को 275 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया।
अभियुक्तों द्वारा उक्त स्मैक चन्द्रसेन पुत्र छोटे लाल निवासी किनोना थाना अलीगंज बरेली से लायी गई थी, तथा इसे ऊंचे दामों पर पुलभट्टा, किच्छा,रुद्रपुर आदि क्षेत्र में बेचने जा रहे थे,तस्करी के धन्धे में लिप्त अभियुक्तगण काफी समय से बरेली, मीरगंज,फतेहगंज से स्मैक लाकर  रुद्रपुर, सितारगंज, किच्छा पुलभट्टा  क्षेत्र में सप्लाई कर रहे थे।
एसटीएफ की टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी,अभियुक्त गणों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

Comments
comment
date
latest news
नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी

नहीं रहे उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी