News :
वीवीआईपी मूवमेंट के चलते दून यातायात पुलिस ने शुक्रवार के लिए जारी किया ट्रैफिक प्लान ऑनलाइन ट्रेडिंग व निवेश के नाम पर उत्तराखंड वासियो से करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों के हित में सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं 15 महानुभावो को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर, हरिद्वार में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी केदारताल में लापता हुए ट्रैकर्स में 4 के शव बरामद, लखनऊ की 2 सगी बहनों की भी हुई मृत्यु मिशन मुस्कान:टीम श्वेता ने दीपावली पर खोये मोबाइल लौटा मायूस चेहरों को दी खुशियां मुख्यमंत्री धामी ने खेल समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहे : कप्तान रेखा

मोबाइल छीनने वाले 2 नशेड़ी गिरफ्तार

  • Share
मोबाइल छीनने वाले 2 नशेड़ी गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

01/11/2026


डोईवाला-: नशे की लत के चलते एक व्यक्ति का फ़ोन छीन फरार होने वाले 2 नशेड़ियों को पुलिस ने घटना की सूचना के मात्र 6 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। 

 कल शुक्रवार को सुशील कुमार निवासी ग्राम रतनपुर थाना मुज्जफरपुर जिला बरियारपुर (बिहार) हाल निवासी- भानियावाला थाना डोईवाला देहरादून द्वारा डोईवाला पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई कि 02 लडके 1-सुजीत कुमार(19) पुत्र उमा साहू निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून, मूल निवासी गांव अज्ञाव बाजार, थाना अज्ञाव बाजार, जिला आरा व  2-प्रदीप कुमार(19) पुत्र बिट्टू साहनी निवासी केशवपुरी बस्ती, थाना डोईवाला, जनपद देहरादून मूल निवासी गांव मधुबनी, थाना किशनपुर, जिला दरभंगा, बिहार द्वारा वादी को धक्का देकर उनके हाथ से उनका मोबाईल फोन झपटकर भाग गये। पुलिस द्वारा धारा- 304 बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तो की गिरफ्तारी की कार्यवाही शुरू की।

पुलिस टीम द्वारा दोनो नामजद अभियुक्तो के विषय मे जानकारी एकत्रित करते हुए आज रविवार सुबह खत्ता रोड, डोईवाला से घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों 01- सुजीत कुमार व 02-प्रदीप कुमार को वादी से छीने गए मोबाईल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया। 

पुलिस के अनुसार दोनो अभियुक्त नशे के आदी है व नशे की आदतों के चलते पैसों के लिए दोनो के द्वारा मोबाईल स्नैचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त प्रदीप कुमार पूर्व मे भी चोरी की घटना मे कोतवाली डोईवाला से जेल जा चुका है।
Comments
comment
date
latest news
सत्यापन अभियान में ढिलाई करने वाले थाना प्रभारियों को कप्तान की फटकार,अपराध नियंत्रण को बेहतरीन पुलिसिंग के आदेश

सत्यापन अभियान में ढिलाई करने वाले थाना प्रभारियों को कप्तान की फटकार,अपराध नियंत्रण को बेहतरीन पुलिसिंग के आदेश