News :
*शराब के नशे में धुत पत्नी से मारपीट व हो हल्ला मचाने वाला पति गिरफ्तार* पहाड़ी थीम पर सजा अलंकार ज्वेलर्स का नया शोरूम, भानियावाला में 14 सितंबर को भव्य उद्घाटन हरीश रावत के ओएसडी चंदन सिंह जीना पर ई डी की कार्रवाई पर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल बडोवाला फायरिंग कांड का अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी, साथी संग गिरफ्तार केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, एसपी ने रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण* उत्तराखंड में 15 सितंबर से शुरू होगा गड्ढामुक्ति अभियान, सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने की तैयारी* पुतिन पहुंचे नई दिल्ली, पीएम मोदी से आज होगी द्विपक्षीय वार्ता* *दर्शन की चाह थी, चलने में मजबूरी थी… जवान बने सहारा* बडोवाला में बैंककर्मी पर फ़ायरिंग करने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में घायल, 1 फरार, पूर्व प्रेमिका ने दी थी सुपारी फायरिंग, रंगदारी मामले में फरार ईनामी महिला सोनीपत से गिरफ्तार

फर्जी कागज बना दो भाइयों ने बेच डाली किसी की जमीन,दोनो गिरफ्तार

  • Share
फर्जी कागज बना दो भाइयों ने बेच डाली किसी की जमीन,दोनो गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/11/2026


देहरादून-: राजधानी में बढ़ते जमीनी फर्जीवाड़े के मामले थमने का नाम नही ले रहे है। ताजा मामला कोतवाली पटेलनगर के ईस्ट होप टाउन स्थित टीएचडीसी कॉलोनी स्थित जमीन का सामान आया है। जहां नयागांव निवासी दो सगे भाइयों ने अपनी साथियों के साथ जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर किसी को जमीन बेच डाली। पुलिस ने दोनो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। 


 कोतवाली पटेलनगर में वादी संजय कुमार अग्रवाल निवासी गढ़ी कैन्ट, देहरादून द्वारा दी गयी तहरीर में बताया था कि मोहन सिंह(60) व हरिकेश सिंह(58) पुत्रगण स्व0 बचन सिंह निवासी ग्राम परवल नयागाँव, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी टीएचडीसी कॉलोनी, ईस्ट होप टाउन स्थित भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार किये व किसी अन्य को जमीन बेच दी। मामले में वादी की शिकायत पर पुलिस ने जांच के उपरान्त मु0अ0स0- 667/2025 धारा 318(4)/336(2)/338/340(2)/61(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।


मामले में पुलिस द्वारा सभी साक्ष्य एकत्रित करते हुए गवाहों के बयान दर्ज किए व अपनी कार्यवाही के उपरान्त सभी साक्ष्यों के आधार पर मोहन सिंह तथा हरिकेश सिंह द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त भूमि के फर्जी दस्तावेज तैयार करते हुए उसे विक्रय किया जाना प्रकाश में आया। मामले में नामजद अभियुक्तो सहित उनके साथियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीम द्वारा दबिश दी जा रही थी, किन्तु अभियुक्त लगातार फरारी काट रहे थे।


वहीं वर्तमान में चल रहे आपरेशन प्रहार के अंतर्गत पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा दोनोवांछित अभियुक्तों के संबंध में मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय करते हुए जानकारी जुटाते हुए आज शनिवार को वांछित 02 मुख्य अभियुक्तों मोहन सिंह व हरिकेश सिंह

को चौकी नयागाँव क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। 


Comments
comment
date
latest news
सरकारी दस्तावेज तैयार करने के नाम पर अवैध वसूली करने वाला पटवारी निलंबित, डीएम ने दिए सख्त जांच के आदेश

सरकारी दस्तावेज तैयार करने के नाम पर अवैध वसूली करने वाला पटवारी निलंबित, डीएम ने दिए सख्त जांच के आदेश