News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार

  • Share
4 नाबालिक बच्चो को बेरहमी से पीटने वाले 2 भाई गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

06/21/2026


पिरान कलियर:- कोल्ड्रिंक चोरी करने का आरोप लगाकर 4 नाबालिक बच्चो को बंधक बनाकर उनसे बर्बरता से लाठी- डंडों से मारपीट,गाली गलौच करने वाले पिरान कलियर निवासी दो सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बच्चों से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस तक पहुँचने पर पुलिस ने यह संज्ञान लिया।

आज रविवार को हरिद्वार पुलिस को व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राम दरियापुर क्षेत्र का एक वीडियो मिला। वीडियो में चार नाबालिग बच्चों को बेरहमी से मारे जाने का दृश्य था। नाबालिक बच्चो के साथ बर्बरता से मारपीट होते देख पिरान कलियर पुलिस द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए तुरंत वीडियो की सत्यता की पुष्टि व जांच करवाई गई।

जांच में पुलिस ने पुष्ट किया कि  ग्राम दरियापुर निवासी मेघराज एवं महावीर पुत्रगण रामप्रसाद निवासीगण ग्राम दरियापुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार द्वारा चार नाबालिग बच्चों पर कोल्ड ड्रिंक चोरी करने का आरोप लगाते हुए उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया, गाली-गलौज की गई, जान से मारने की धमकी दी गई तथा उन्हें गलत तरीके से जबरन बंधक बनाकर बच्चे के साथ यह क्रूरता की गई।

पिरान कलियर पुलिस द्वारा मामले में मु0अ0सं0 130/2026 एवं धारा 75 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के तहत  मुकदमा दर्ज कर दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Comments
comment
date
latest news
*नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार*