News :
पत्नी की हत्या कर,वारदात के बाद पति फरार एएसपी दीपक को टिहरी पुलिस ने दी यादगार विदाई नशे की खेप के साथ तीन गिरफ्तार, चरस और स्मैक बरामद नंदा देवी महोत्सव को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर 566 प्रतिबंधित ट्रैमाडोल कैप्सूल संग 1 आरोपी गिरफ्तार बदरीनाथ में देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, नंदा देवी मंदिर में की पूजा मोहब्बेवाला सड़क हादसे में ट्रक चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज फर्जी प्रमाणपत्र मामले के खुलासे के बाद सीएम ने सभी आरक्षित श्रेणी प्रमाणपत्रों की जांच के दिये आदेश देर रात एसपी सिटी के नेतृत्व में शहर में चला आपरेशन प्रहार, 9 मॉडिफाइड साईलेंसरो को किया सीज मालदेवता के पास पुल पर युवक ने लगाई फाँसी, लोगो में हड़कंप

नकली नंबर प्लेट लगाकर मोबाइल लूटने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
नकली नंबर प्लेट लगाकर मोबाइल लूटने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

04/16/2024



देहरादून-: नशे के आदी दो युवकों द्वारा पहले तो एक स्कूटी चुराई  और फिर पटेलनगर से एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। पुलिस को चकमा देने के लिए अभियुक्त चोरी की स्कूटी पर बाइक का नंबर लगाकर घूम रहे थे।पुलिस ने आज दोनो अभियुक्तो को चंद्रबनी रोड से गिरफ्तार किया है।

 बीती रविवार को वादी अनिल पुत्र निवासी- ट्रांसपोर्टनगर सेवलाकला खुर्द कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून द्वारा कोतवाली पटेलनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि रविवार को लालपुल से ट्रांसपोर्टनगर की ओर जाते समय स्कूटी सवार 02 लडको उनके हाथ से उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामले में पटेलनगर पुलिस द्वारा धारा 392 आईपीसी में मुकदमा दर्ज किया था।

अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए पटेलनगर प्रभारी द्वारा एक टीम गठित की,जिनके द्वारा घटनास्थल का जायज़ा व जांच करते हुए अभियुक्तो की धरपकड को अपने मुखबिरी तंत्रो को सक्रिय किया गया। जिस क्रम में आज मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा एक मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल दो अभियुक्त अरमान(22) पुत्र इसरार निवासी चंदाताल हरभजवाला, थाना कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून मूल पता पठानपुरा नजीबाबाद, उत्तर प्रदेश व अकरम(19) पुत्र असलम निवासी निवासी देहराखास, थाना कोतवाली पटेलनगर, जनपद देहरादून 
को चन्द्रबनी चौक से चन्द्रबनी की ओर जाने वाली सडक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने घटना में इस्तेमाल एक स्कूटी संख्या यूके17 टी 1195 व वादी का मोबाइल भी बरामद किया है।

अभियुक्तो से बरामद स्कूटी के सम्बंध में जानकारी जुटाने पर पुलिस को स्कूटी पर लगी नंबर प्लेट फर्जी होने की पुष्टि हुई है।
अभियुक्तो ने बताया कि वह नशे के आदी है व उनके द्वारा बीते दिनों नशे की हालत में देहरादून की एक पार्किंग से उक्त स्कूटी चोरी की थी व पुलिस से बचने के लिए स्कूटी में बुलेट मोटरसाइकिल के नंबर का इस्तेमाल किया जा रहा था।
Comments
comment
date
latest news
जवानों की समस्याओं के निवारण व पुलिसिंग को और बेहतर बनाने का मंच है

जवानों की समस्याओं के निवारण व पुलिसिंग को और बेहतर बनाने का मंच है "मिशन संवाद"