News :
24 घंटे में मोबाइल चोरी का खुलासा, दून पुलिस ने आरोपी को दबोचकर बरामद किया चोरी का फोन असलहे संग 2 अभियुक्त गिरफ्तार *डोईवाला में 1.21 किलो अवैध गांजे के साथ युवक गिरफ्तार, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज* बम स्क्वाड ने बस अड्डे,रेलवे स्टेशन व घाटो पर की चेकिंग थाना छाम के निरीक्षण पर पहुँची कप्तान श्वेता, छात्राओं ने कप्तान से मिलकर जताया गौरा टीम का आभार जमीन बेचने के नाम पर 65 लाख की ठगी करने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार बैरागीवाला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार पुलिस के डर के कारण बाइक से रफूचक्कर होने जा रहे 02 नशा तस्करों को पुलिस ने दबोचा पंप हाउस और हॉटमिक्स प्लांट में चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब, 7 आरोपी गिरफ्तार पिस्टलनुमा लाइटर लगाकर वायरल होने के शौक ने पहुँचाया जेल

चोरी की सरिया के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
चोरी की सरिया के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

05/11/2024

देहरादून:राजधानी में एक निर्माणाधीन साइट से निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 02 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लगभग पांच लाख रुपए कीमत का चोरी का सरिया बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार बीती 8 मई को शिकायतकर्ता भगवती प्रसाद पुत्र मोहन प्रसाद निवासी कैप निकट शगुन फार्म हाउस शाहपुर कल्याणपुर धर्मावाला विकासनगर देहरादून, हाल पता मैनेजर रामकुमार कॉन्टैक्टर प्राइवेट लिमिटेड  द्वारा कोतवाली विकासनगर पर शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि एक निर्माणाधीन पुल कुल्हाल से 7 मई की रात को सरिया (25एमएम) चोरी हो गया है।
उक्त घटना में संलिप्त चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गए निर्देशों पर थाना विकासनगर पर टीम गठित की गई।
जिस क्रम में कल देर रात उक्त चोरी की घटना में शामिल दो अभियुक्तों अशरफ(उम्र35) पुत्र मतलब निवासी ग्राम कुल्हाल,व नौशाद (38)पुत्रअसगर निवासी ग्राम कुल्हाल,को चोरी किये गए सरिया (25एमएम)प्राइम गोल्ड 550 डी  831482 मार्का के 12 बंडलों के साथ धोला तपड़ रोड पर अशरफ के घर के पीछे से गिरफ्तार किया गया।चोरी कक घटना में शामिल अरशद पुत्र यामीन,काका उर्फ पासा पुत्र नसीम,जमशेद पुत्र शकील,बामड़ पुत्र गलचू,निवासी कुल्हाल व अख्तर निवासी मटक माजरी फरार है।


Comments
comment
date
latest news
पॉश इलाके बसन्त विहार में दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशो ने व्यापारी को बंधक बनाकर की लूट

पॉश इलाके बसन्त विहार में दिन दहाड़े हथियारबंद बदमाशो ने व्यापारी को बंधक बनाकर की लूट