News :
अराजकता को कोटद्वार पुलिस ने किया स्पष्ट-लॉ एंड ऑर्डर से बढ़कर कुछ नही! जनता की पीड़ा को समझना पुलिस का कर्तव्य:एसएसपी अजय सिंह एसआईटी ने मात्र 3 दिन में अभियुक्त के खिलाफ जुटाए मजबूत सबूत, रेरेस्ट ऑफ रेयर श्रेणी के तहत अभियुक्त को सजा दिलाने को एसआईटी ने की तैयारी* देहरादून में युवती की हत्या: पीड़ित परिवार से मिलीं एसपी मुख्यालय, निष्पक्ष जांच का आश्वासन नियम की अनदेखी पर सजा सबको बराबर कर्तव्य पालन पर सख्ती को उत्पीड़न कहना अनुचित: नियमों के तहत कार्रवाई कर रहे डीएम सविन बंसल डीएम देहरादून की पहल से भिक्षावृत्ति में लिप्त दो बच्चों को मिली नई ज़िंदगी ब्रांडेड दवाओं की नकली सप्लाई चेन का भंडाफोड़, एसटीएफ के हत्थे चढ़ा गिरोह का सदस्य प्रदेश में बिगड़ते लॉ एंड आर्डर पर डीजीपी सख्त, 3 उपनिरीक्षक निलंबित देर रात बच्चे को उठा ले गया गुलदार, गांव में दहशत का माहौल

मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

  • Share
मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार

shikhrokiawaaz.com

08/14/2025


देहरादून:जनपद के सेलाकुई क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी हो कि थाना सेलाकुई पर शिकायकर्ता
मुशाहिद पुत्र शाहिद हसन निवासी करेली थाना सुभाष नगर बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी जमनपुर सेलाकुई ने शिकायत दर्ज करवाते हुए कि लेबर चौक सेलाकुई से अपने घर की ओर जाते समय पीछे से आये अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसके हाथ से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।
उक्त घटना को देखते हुए एसएसपी देहरादून ने घटना के जल्द से जल्द खुलासे हेतु थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन किया गया।
उक्त  गठित टीम द्वारा घटना स्थल व उसके आस पास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त का संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर ङिक्सन कंपनी के पास खाली ग्राउंड से घटना में शामिल अभियुक्तों 1.आसिफ(उम्र22) पुत्र इकबाल निवासी सहसपुर थाना सहसपुर देहरादून, व 2.नदीम(उम्र25) पुत्र युसूफ निवासी उपरोक्त,को घटना में छीने गये मोबाइल फ़ोन तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल यूके16डी3237 के साथ गिरफ्तार किया गया।
दोनों गिरफ्तार अभियुक्त नशे के आदी है तथा अपनी नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए  मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया गया था।  
Comments
comment
date
latest news
लंबी बीमारी से जूझते हुए जवान का आकस्मिक निधन

लंबी बीमारी से जूझते हुए जवान का आकस्मिक निधन