News :
पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से अंकिता भंडारी केस में सीबीआई ने की 3 से 4 घंटे पूछताछ 'फाइट अगेंस्ट ड्रग्स- मेरी शुरुआत खुद से' का संदेश लेकर उत्तराखंड पुलिस का 12 सदस्यीय दल गुजरात रवाना 19 अक्टूबर को सरकारी अवकाश घोषित एसपी चम्पावत ने साइबर सुरक्षा 2.O अभियान के तहत आमजन को बताए बचाव के उपाय राज्यपाल के रूप में गुरमीत सिंह के कार्यकाल की सीएम धामी ने की सराहना 18 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी प्रदेश की सड़कें, सचिव ने सुबह 6 बजे किया निरीक्षण कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य मामले में एसआईटी गठित दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी खास भीड़ न जुटा सकी सीजेपी, सीपी पहुँचने से पहले ही दीपके को दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में 10 हजार के विवाद में गई युवक की जान, आरोपी गिरफ्तार

दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी

  • Share
दो अग्निवीरों को पीएसी में मिलेगी तैनाती, सीएम धामी ने दी मंजूरी

shikhrokiawaaz.com

10/17/2026


देहरादून:भारतीय सेना में सेवा देने के बाद अब अग्निवीरों को उत्तराखंड में भी सेवाएं देने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेना से नवंबर 2026 में सेवानिवृत्त होने जा रहे दो अग्निवीरों को 40वीं वाहिनी पीएसी में रिक्त पदों के सापेक्ष समायोजित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए पत्र में उत्तराखंड के दो अग्निवीरों के समायोजन की अपेक्षा की गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। इस फैसले से सेना से सेवामुक्त होने वाले दोनों अग्निवीरों को आगे भी प्रदेश की सेवा करने का अवसर मिलेगा।



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत सेना में सेवा करने वाले युवाओं में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित होती है। सैन्य सेवा के दौरान हासिल किया गया अनुभव और कौशल देश की महत्वपूर्ण पूंजी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि सेना में सेवाएं दे चुके युवाओं की दक्षता का लाभ प्रदेश को मिले और उन्हें आगे भी सेवा के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।







Comments
comment
date
latest news
मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रुपये की पेंशन राशि की हस्तांतरित

मुख्यमंत्री धामी ने 9.74 लाख लाभार्थियों को 176.59 करोड़ रुपये की पेंशन राशि की हस्तांतरित